फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्जुन और मलाइका की शादी 19 अप्रैल को हो ही नहीं सकती, वजह भी जान लें

Tue, 02 Apr 2019 11:46 AM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Malaika Arora Arjun Kapoor - फोटो : file photo
बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर कपल में से एक अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की शादी को लेकर खबरों का बाजार गर्म है। बताया जा रहा है दोनों इस महीने की 19 तारीख (19 अप्रैल) को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। यह शादी सीक्रेट रखी जाएगी। शादी में मलाइका की गर्ल गैंग करीना कपूर, करिश्मा कपूर और अमृता अरोड़ा के साथ रणवीर सिंह और दीपिका के शामिल होने की भी खबर है।
विज्ञापन

2 of 6
Malaika Arora Arjun Kapoor - फोटो : instagram
खबर है कि शादी से पहले बैचलर पार्टियां हो रही हैं और दोनों की शादी में करीना कपूर खान, करिश्मा कपूर और अर्जुन के करीबी दोस्त शरीक होंगे। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बॉलीवुड का ये कपल 19 अप्रैल को क्रिश्चियन रीति रिवाज से शादी नहीं करने जा रहा है।
विज्ञापन

3 of 6
मलाइका अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
पिंकविला ने एक रिपोर्ट के में 19 अप्रैल को अर्जुन और मलाइका के शादी नहीं करने बात कही जा रही है। 19 अप्रैल को शादी नहीं करने की सबसे बड़ी वजह गुड फ्राइडे का होना बताया गया है। इसी दिन ईसा मसीह को सूली पर चढ़ाया गया था।

4 of 6
मलाइका अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
गुड फ्राइडे के क्रिश्चियन शुभ नहीं मानते हैं। यह दिन शोक का होता है। इस दिन किसी भी तरह का कोई मांगलिक कार्य नहीं किया जाता है। तो ऐसे में ये बात साफ है कि मलाइका-अर्जुन इस दिन शादी नहीं करेंगे। इसके अलावा वह किसी अन्य दिन पर शादी कर सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
बोनी कपूर - फोटो : ANI
अर्जुन कपूर के पिता बोनी कपूर ने अर्जुन-मलाइका की शादी की खबरों पहले ही खंडन कर चुके हैं। बोनी कपूर से अमर उजाला ने संपर्क किया था तो उन्होंने कहा था कि इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। अगले ही दिन मलाइका ने इस खबर पर चुप्पी तोड़ते हुए एक इंटरव्यू में बताया कि यह सच नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Arbaaz Khan, Malaika Arora - फोटो : social media
मलाइका अरोड़ा के एक्स हसबैंड अरबाज खान से सवाल किया गया कि क्या अर्जुन-मलाइका शादी करने जा रहे हैं इसके जवाब में अरबाज ने कहा, 'ये बहुत ही समझदारी वाला सवाल है। इस सवाल के लिए आपने पूरी रात बैठकर मेहनत की होगी। चलो खाना खाते हैं लंच टाइम हो गया है। मैं इस सवाल का जवाब दूंगा। लेकिन आपने सवाल पूछने में टाइम लिया तो मैं भी सोचकर कल इसका जवाब दूंगा।' 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें