बॉलीवुड के हैंडसम हीरो कार्तिक आर्यन इन दिनों सारा अली खान के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म 'लव आजकल 2' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसी बीच कार्तिक ने सोशल मीडिया पर अपनी छोटी बहन कृतिका के लिए एक पोस्ट लिखी है। कार्तिक आर्यन की छोटी बहन ने फैमिली को सेलिब्रेशन के दो बड़े रीजन दिए हैं।
विज्ञापन
2 of 5
kratika tiwari
- फोटो : instagram
दरअसल कार्तिक आर्यन की छोटी बहन कृतिका तिवारी का रविवार को बर्थडे था। कार्तिक आर्यन ने उन्हें विश तो किया ही, साथ ही ग्रेजुएट होने की भी बधाई दी। कार्तिक ने बहन की फोटो पोस्ट करते हुए एक स्पेसल मैसेज भी लिखा।
विज्ञापन
3 of 5
Kartik Aaryan
- फोटो : amar ujala
कार्तिक ने लिखा- 'हैप्पी बर्थडे डॉक्टर किटू। ये तो फैमिली के लिए डबल सेलिब्रेशन है। तुम्हें MBBS की डिग्री मिल गई और मम्मी-पापा का सपना पूरा हो गया। मैं ना सही तुम तो डॉक्टर बनीं। मुझे तुम पर गर्व है और सॉरी मैं इस स्पेशल दिन तुम्हारे साथ नहीं हूं। लव यू लॉट...।'
4 of 5
Sara Ali Khan Kartik Aaryan
- फोटो : instagram
बता दें कि कार्तिक आर्यन पिछली बार कृति सैनन के साथ फिल्म 'लुका छुपी' में दिखाई दिए थे जिसे ऑडियंस ने काफी पसंद किया था। वह 'लव आज कल' के सीक्वल में काम कर रहे हैं जो अगले साल वैलंटाइंस डे पर रिलीज की जाएगी।
कार्तिक आर्यन इसके अलावा वह 'पति पत्नी और वो' के सीक्वल में भी काम कर रहे हैं जिसमें उनके साथ अनन्या पांडे और भूमि पेडनेकर दिखाई देंगी। यह फिल्म 6 दिसंबर 2019 को रिलीज होगी।