फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्स रैकेट में एक्स गर्लफ्रेंड के पकड़े जाने पर अरहान खान ने तोड़ी चुप्पी, दिया ये जवाब

Mon, 13 Jan 2020 01:02 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Arhaan Khan - फोटो : Social Media
बिग बॉस 13 के पूर्व प्रतियोगी अरहान खान की कथित गर्लफ्रेंड अमृता धनोआ बीते सेक्स रैकेट में फंस गईं थीं। पुलिस ने उन्हें मुंबई के एक 5 सितारा होटल से आधी रात को गिरफ्तार किया था। अपनी गिरफ्तारी के बाद अमृता ने आरोप लगाया था कि ये सब अरहान ने उन्हें फंसाने के लिए करवाया है। अब इस पूरे मामले पर अरहान ने चुप्पी तोड़ते हुए जवाब दिया है।
विज्ञापन

2 of 5
Arhaan Khan - फोटो : twitter
अरहान खान ने कहा है कि वे अमृता धनोआ को जानते भी नहीं हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया से इस मामले पर बात करते हुए अरहान ने कहा, 'मैं उसे जानता भी नहीं हूं, मैं उसे गिरफ्तार कैसे करवा सकता हूं। मैंने मीडिया में एक इंटरव्यू के दौरान ये साफ कर दिया था कि मैं इस लड़की को नहीं जानता।'
विज्ञापन

3 of 5
Amrita Dhanoa - फोटो : instagram
इस रैकेट में अमृता धनोआ के अलावा एक और स्ट्रगलिंग एक्ट्रेस ऋचा सिंह को गिरफ्तार किया गया था। अमृता और ऋचा को गिरफ्तार करने की जानकारी डिंडोशी पुलिस थाने के सीनियर इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कांबले ने दी थी। दोनों ही एक्ट्रेस को सेक्शन 370 (3), आईपीसी 34 और सेक्शन 4,5 के तहत कार्रवाई हुई थी।

4 of 5
Arhaan Khan and Amrita Dhanoa - फोटो : instagram
इस मामले में अमृता ने कहा था, 'मुझे फंसाया जा रहा है । यह रेड मुझे फंसाने के लिए प्लान की गई। यह सब अरहान ने किया है। पुलिस ने परिस्थिति का गलत अंदाजा लगाया है। हम एक नॉर्मल पार्टी कर रहे थे और मैंने उन्हें यह बताने की भी कोशिश की लेकिन उन्होंने नहीं सुना।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Amrita Dhanoa, Arhaan Khan - फोटो : amar ujala
अमृता ने अरहान के बारे में तब बयान देना शुरू किया था जब वो बिग बॉस के घर के अंदर थे। उन्होंने कहा था, 'अरहान ने मुझे 5 साल तक डेट किया। हम दोनों साथ में रहते थे। कुछ साल पहले मैंने अरहान को 1 लाख रुपये दिए थे जो उन्होंने मुझे आजतक नहीं लौटाए हैं। उस वक्त अरहान बढ़ो बहू सीरियल में काम कर रहे थे।'

बिग बॉस कंटेस्टेंट रह चुके अश्मित पटेल और महक चहल की टूटी सगाई, बढ़ते विवाद के बाद हुए अलग
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें