फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेताओं के विरोध के बीच हेमा मालिनी ने की छपाक और दीपिका की तारीफ, बोली ये बड़ी बात

Sun, 12 Jan 2020 11:30 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Hema Malini, Deepika Padukone - फोटो : amar ujala
बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी फिल्म छपाक को लेकर काफी चर्चा में हैं। ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। रिलीज से पहले दीपिका और छपाक को काफी विरोध का सामना करना पड़ रहा है। हाल ही में छपाक को मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की सरकार ने टैक्स फ्री कर दिया। मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री करने पर भाजपा के कई नेता सरकार के फैसले की काफी आलोचना कर रहे हैं। इसके पीछे की वजह दीपिका पादुकोण के दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) कैंपस में छात्रों के प्रदर्शन में शामिल होना भी है। 
विज्ञापन

2 of 5
'छपाक' के एक दृश्य में दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला
अब छपाक को लेकर भाजपा नेता और अभिनेत्री हेमा मालिनी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। फिल्म छपाक के बारे में हेमा मालिनी ने कहा है कि एक कलाकार के तौर पर कहूं तो कोई फिल्म कलाकार बड़ी मेहनत से बनाता है। वह चाहता है उसकी फिल्मों को दर्शक देखें। इसका विरोध नहीं किया जाना चाहिए। जो देखना चाहे, देखें। दीपिका ने बहुत जटिल रोल किया है। इतना ही नहीं दीपिका के जेएनयू में जाने को लेकर भी हेमा मालिनी ने बोला कि यह उनका निर्णय है, उनसे ही सवाल करिए। मैं इस पर कुछ नहीं बोल सकती। 
विज्ञापन

3 of 5
hema malini - फोटो : social media
हेमा मालिनी इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन का कॉफी विथ हेमा कार्यक्रम में ये बात बोली थी। गौरतलब है कि हाल ही में छपाक का विरोध और समर्थन करने के लिए कांग्रेस-भाजपा दोनों पार्टियां आमने सामने आ गईं। मध्य प्रदेश के अंदर कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई ने दर्शकों को मुफ्त में छपाक का शो दिखाया। कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई ने भोपाल के संगीत सिनेमा के पहले शो के टिकट लेकर वहां पहुंचे और लोगों को मुफ्त में टिकट बांट दिए। 

4 of 5
'छपाक' के एक दृश्य में दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला
वहीं दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक का विरोध जताने के लिए भाजपा ने अजय देवगन की फिल्म 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' को मुफ्त में दिखाने का फैसला किया। प्रदेश के पूर्व विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह के नेतृत्व में कुछ कार्यकर्ता सिनेमा घर पहुंचे और उन्होंने 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' फिल्म देखने की लोगों से अपील की। सुरेंद्र नाथ सिंह ने 'छपाक' को देश के गद्दारों की फिल्म और 'तानाजी' को देशभक्त की फिल्म बताया। इसी तरह भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने 'तानाजी' को टैक्स फ्री करने की मांग की। साथ ही 'छपाक' का पैसा कहां जाएगा, इस पर सवाल भी उठाए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
'छपाक' के एक दृश्य में दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला
इनके अलावा मध्य प्रदेश सरकार में छपाक के टैक्स फ्री करने पर गोपाल भार्गव ने कहा था कि अगर ये पॉर्न फिल्म भी होती तो मध्य प्रदेश सरकार इसको भी टैक्स फ्री करती। दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक एसिड अटैक पीड़िता की जिदंगी पर आधारित है। जिसको देखते हुए कांग्रेस शासित प्रदेश मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ ने इस फिल्म को टैक्स फ्री किया है। जिस पर गोपाल भार्गव ने सरकार की आलोचना की थी। गोपाल भार्गव ने कहा, 'फिल्म को रिलीज भी नहीं किया गया था और इसे टैक्स फ्री कर दिया गया था। यह स्टंट हो या एक्शन या कुछ भी ... या फिर पॉर्न, तो भी वो ऐसा ही करते।' गोपाल भार्गव के इस बयान की काफी चर्चा हो रही है। वहीं जेएनयू में प्रदर्शनकारी छात्रों के बीच अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के पहुंचने पर भाजपा की वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने उन पर हमला बोला था। केंद्रीय मंत्री ने एक कार्यक्रम में कहा कि मैं जानना चाहती हूं कि आखिर वह राजनीतिक रूप से किससे जुड़ी हुई है। अभिनेत्री पर हमला बोलते हुए स्मृति ने कहा कि जिसने भी यह खबर पढ़ी होगी, वह यह जानना चाहता होगा कि दीपिका प्रदर्शनकारियों के बीच क्यों गईं। 

पढ़ें: दीपिका पादुकोण के समर्थन में आए वरुण धवन, 'छपाक' के विरोधियों को कही ये बात
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें