एक्टर-कॉमेडियन सुनील ग्रोवर अपने ह्यूमर की वजह से काफी मशहूर हैं। अक्सर उनके फनी पोस्ट से लोग हंसी से लोट-पोट हो जाते हैं। हाल ही में हुए वर्ल्ड कप फाइलन मैच में अर्जेंटीना ने फ्रांस को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया, जिसके बाद फैंस नए विश्व चैंपियन को लगातार बधाई दे रहे हैं। भारत में भी कई फुटबॉल प्रेमी मेसी की कप्तानी में टीम को मिली जीत से काफी खुश हैं। Fifa world cup 2022: अर्जेंटीना की जीत पर खुशी से झूम उठा बॉलीवुड, शाहरुख-कार्तिक समेत इन सेलेब्स ने दी बधाई
विज्ञापन
2 of 4
सुनील ग्रोवर
- फोटो : सोशल मीडिया
इस बीच सुनील ग्रोवर को पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में सुनील अर्जेंटीना को अपने अंदाज में बधाई देते दिखे साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि भारतीय लोग लंबे समय से अर्जेंटीना को सपोर्ट कर रहे हैं। दरअसल, इस पोस्ट में सुनील ने एक नीली धारियों वाले अंडरवियर की तस्वीर शेयर की है जो अर्जेंटीना टीम की जर्सी से मेल खाता है। Movie Release This Week: कुर्सी की पेटी बांध लीजिए, क्रिसमस पर इन 17 फिल्मों में होने जा रही है जबरदस्त टक्कर
विज्ञापन
3 of 4
सुनील ग्रोवर
- फोटो : सोशल मीडिया
सुनील की ओर से शेयर किए गए इस फोटो पर अब लोगों के रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं। एक यूजर ने लिखा, ''मेरे दादाजी ने तो आजीवन सपोर्ट किया है।'' दूसरे यूजर ने लिखा, ''हां सर मेरे पिता जी यह पहनते थे..और मुझे भी पहनने के लिए कहते थे।'' इसके अलावा बहुत से यूजर्स इस पोस्ट पर लाफिंग इमोजी शेयर कर रहे हैं। वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि सुनील को दूसरे देश के झंडे का सम्मान करना चाहिए। Rani Chatterjee: कभी भोजपुरी क्वीन के साथ काम नहीं करना चाहते थे सुपरस्टार्स, वर्षों बाद छलका रानी का दर्द
वर्क फ्रंट की बात करें तो सुनील अब तक कई कॉमेडी शोज में नजर आ चुके हैं। छोटे पर्दे पर उनका 'गुत्थी' और 'मशहूर गुलाटी' का किरदार लोगों ने काफी पसंद किया था। टीवी के अलावा सुनील बड़े पर्दे पर भी दिख चुके हैं। आखिरी बार सुनील फिल्म 'गुडबाय' में नजर आए थे। फिल्म में अमिताभ बच्चन और रश्मिका मंदाना जैसे सितारों ने काम किया था। Bollywood vs South: पीयूष मिश्रा ने बॉलीवुड के निर्देशकों को लताड़ा, बोले- साउथ के निर्देशक ज्यादा बुद्धिमान