राजपाल यादव
- फोटो : सोशल मीडिया
चुप चुपके
करीना कपूर, शाहिद कपूर, नेहा धूपिया, सुनील शेट्टी, परेश रावल और राजपाल यादव स्टारर फिल्म चुप चुपके साल 2006 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में राजपाल यादव, परेश रावल के साथ मछुआरे का काम करते हैं। बाद में फिल्म में उन्हें ओमपुरी के गुजराती घर में नौकर का काम करना पड़ता है। जूते पॉलिश करने वाला सीन हो, कपड़े धोने का या फिर खाना मांगने का ये देखने के बाद तो हंसते-हंसते लोटपोट होना तय है।