फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karan Johar Birthday: 50 साल के हुए करण जौहर, आलिया समेत बी टाउन के सितारों ने खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई

Wed, 25 May 2022 02:07 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
करण जौहर को सितारों ने किया विश - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के मशहूर निर्माता और निर्देशक करण जौहर आज अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं। अपने जन्मदिन के मौके पर करण एक शानदार पार्टी का आयोजन भी कर रहे हैं, जिसमें इंडस्ट्री से जुड़े सभी सितारे मौजूद होंगे। इसके लिए न सिर्फ फैंस बल्कि स्टार्स भी एक्साइटेड हैं। इस बीच, सोशल मीडिया पर करण जौहर के लिए जन्मदिन की शुभकामनाएं भी आना शुरू हो गई हैं। सभी करण को उनके इस खास दिन के लिए बधाई दे रहे हैं। आइए जानते हैं किसने करण के लिए क्या खास मैसेज लिखा...
 
विज्ञापन

2 of 5
आलिया भट्ट, करण जौहर - फोटो : Instagram
आलिया भट्ट
आलिया भट्ट करण जौहर के बेहद करीब हैं और उन्हें पिता की तरह मानती हैं। आलिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर करण को विश करते हुए लिखा, ‘सबसे उदार इंसान जिसे में जानती हूं, उस आदमी को जो मेरे पिता, मेरे अच्छे दोस्त और मेरे गुरु हैं (जैसे कि इन तस्वीरों में भी दिख रहा है) को 50वें जन्मदिन की बधाई। मैं आपके जीवन में केवल प्यार, शांति और आनंद की कामना करती हूं, आप इस सबके हकदार हैं। आप सभी लोगों की जिंदगी में प्रकाश और अच्छाई लेकर आते हैं। मैं आपको बहुत प्यार करती हूं, जो ये इंस्टाग्राम पोस्ट भी हैंडल नहीं कर सकता।’
 
विज्ञापन

3 of 5
मनीष मल्होत्रा, करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया
मनीष मल्होत्रा
फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने एक वीडियो क्लिप शेयर करते हुए करण को विश किया है। उन्होंने लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे मेरे सबसे प्यारे और सबसे अच्छे करण जौहर, आपको हमेशा खुशी और प्यार मिले। वहीं, पीछे से वीडियो में आवाज आ रही है, जिसे लेकर फराह खान ने मजेदार कमेंट किया। फराह ने लिखा, 'ये पक्का है कि बैकग्राउंड में मैं नहीं चिल्ला रही हूं।'
 

4 of 5
करण जौहर और फराह खान - फोटो : सोशल मीडिया
फराह खान
करण जौहर और फराह खान बहुत अच्छे दोस्त हैं। फराह खान ने करण के जन्मदिन के मौके पर उनकी वॉर्डरोब की झलक दिखाई है। इस वीडियो में करण का कपड़ों और जूतों का कलेक्शन दिखाई दे रही है। वीडियो में फारह करण की क्लोजट को देखकर बार-बार ओह माय गॉड कहती नजर आ रही हैं। फराह ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘हैप्पी 50 करण, सबसे सपोर्टिंग, मजाकिया और बुद्धिमान दोस्त। P.S- मैंने जितनी बार ओह माय गॉड कहा उसके लिए माफी।’
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
करीना कपूर खान, करण जौहर - फोटो : Instagram
करीना कपूर खान
करीना कपूर खान ने करण जौहर के साथ एक थ्रोबैक फोटो शेयर किया। उन्होंने इसे कैप्शन दिया, ‘मुझे नहीं पता क्या हम पाउट बना रहे हैं? जाने दो...यह हम हैं ... तुम और मैं... मैं और तुम... हमेशा के लिए...सबसे अनोखा प्यार... आज ऐसे डांस करते हैं जैसे पहले कभी न किया हो... क्योंकि यह मेरे प्रिय का जन्मदिन है, हैप्पी 50 करण,  तुम्हारे जैसा कोई नहीं।’
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें