बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपना जलवा बिखेरने के बाद अर्चना पूरन सिंह इन दिनों ‘द कपिल शर्मा शो’ में नजर आ रही हैं। शो पर अपनी हंसी से सभी को लोटपोट कर देने वाली अर्चना पूरन सिंह हाल ही में, कपिल शर्मा का बचाव करती नजर आईं। कपिल के लिए उन्होंने कहा कि वह एक कॉमेडी शो का हिस्सा हैं और कॉमेडी का मतलब ही यही होता है कि आपको हंसाने के लिए अच्छे जोक्स क्रैक करना।