फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Arbaaz Khan Wedding: अर्पिता खान के घर शूरा से निकाह करने जा रहे अरबाज! सितारों के पहुंचने का सिलसिला जारी

Sun, 24 Dec 2023 06:12 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अरबाज खान, 24 दिसंबर को अपनी गर्लफ्रेंड और मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान से निकाह करने जा रहे हैं। निकाह के लिए अरबाज ने बहन अर्पिता खान और जीजा आयुष शर्मा का आवास चुना है। 
विज्ञापन
1 of 5
अरबाज खान वेडिंग - फोटो : सोशल मीडिया
अरबाज खान, 24 दिसंबर को अपनी गर्लफ्रेंड और मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान से निकाह करने जा रहे हैं। निकाह के लिए अरबाज ने बहन अर्पिता खान और जीजा आयुष शर्मा का आवास चुना है। अरबाज के निकाह का गवाह बनने के लिए परिजन और फिल्मी जगत के नामचीन सितारे अर्पिता के घर पहुंच रहे हैं। मेहमानों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रही हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
राशा थडानी-रवीना टंडन - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता और निर्माता अरबाज खान एक बार फिर शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, अरबाज मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान के साथ कुछ ही देर में निकाह करने वाले हैं। इसी कड़ी में वेडिंग वेन्यू पर मेहमानों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। अभिनेत्री रवीना टंडन बेटी राशा थडानी के साथ निकाह में शिरकत करती नजर आई हैं। इस दौरान अभिनेत्री स्काई ब्लू कलर के सरारा सूट में तो राशा पिंक कलर के सूट में बेहद खूबसूरत लगी हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
यूलिया वंतूर-रिद्धिमा पंडित - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान की कथित गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर भी अरबाज के निकाह का हिस्सा बनने पहुंची हैं। इस दौरान यूलिया को ब्लैक कलर के प्रिंटेड सूट में स्पॉट किया गया, जिसमें वह काफी हसीन नजर आईं। साथ ही रिद्धिमा पंडित भी येलो रंग के सूट में फंक्शन में शिरकत करती देखी गईं। 

Bigg Boss 17: मुनव्वर फारूकी के साथ शारीरिक संबंध में थीं आयशा खान? अभिषेक के बड़े दावे ने उड़ाए सबके होश

4 of 5
हेलेन-सोहेल खान - फोटो : सोशल मीडिया
अरबाज के निकाह के लिए हेलेन ने सुर्ख लाल रंग का सूट चुना। दिग्गज अभिनेत्री को कार से उतरते स्पॉट किया गया। इस दौरान वह बेहद खुश नजर आईं। सोहेल खान भी भाई के निकाह में शिरकत करते देखे गए। इस फंक्शन के लिए उन्होंने व्हाइट शर्ट और नीले रंग की जींस पहन रखी थी।  

Animal: रणबीर कपूर को एनिमल में यह बात नहीं आई थी पसंद, संदीप रेड्डी वांगा ने किया बड़ा खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अरबाज खान - फोटो : सोशल मीडिया
कथित तौर पर अरबाज खान और शूरा खान उनकी आगामी फिल्म पटना शुक्ला के सेट पर मिले थे। हालांकि, अरबाज और शूरा दोनों ने अपने रिश्ते के बारे में अब तक चुप्पी साध रखी है, और अपनी शादी के बारे में कोई आधिकारिक बयान साझा नहीं किया है। 

Dunki: राष्ट्रपति भवन में होगी 'डंकी' की स्क्रीनिंग, फैंस ने शाहरुख खान से की फिल्म को टैक्स फ्री करने की मांग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें