फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AR Rahman: पिता एआर रहमान के बचाव में उतरे एआर अमीन, अफेयर की अटकलों पर कही यह बात

Fri, 22 Nov 2024 06:19 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

एआर रहमान के बेटे एआर अमीन ने अपने पिता के बचाव में बयान दिया है। उन्होंने उनके बारे में चल रही अफेयर की अफवाहों को आधारहीन बताया। अमीन ने सोशल मीडिया पर कहा कि उनके पिता एक लेजेंड हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
एआर अमीन, एआर रहमान - फोटो : इंस्टाग्राम- एआर अमीन
दिग्गज संगीतकार एआर रहमान और उनकी पत्नी सायरा बानो ने हाल ही में अपने 29 साल के शादी को खत्म करने का फैसला किया था। इस घोषणा के बाद से उनके अलगाव को लेकर कई तरह की बातें सोशल मीडिया पर कही जाने लगीं। इन कयासों का सिलसिला तब और बढ़ा जब मोहिनी डे ने भी अपने पति मार्क हार्ट्सच से अलग होने का एलान किया। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
एआर अमीन, एआर रहमान - फोटो : इंस्टाग्राम- एआर अमीन
बेटे ने तोड़ी चुप्पी
लगातार लग रहे कयासों के बाद एआर रहमान के बेटे एआर अमीन ने सोशल मीडिया पर इन अफवाहों का खंडन किया है। अमीन ने कहा, "मेरे पिता एक लेजेंड हैं, ऐसा न सिर्फ उनके अद्वितीय योगदानों वजह से है, बल्कि उनके कई वर्षों में अर्जित किए गए सम्मान और प्रेम के कारण भी। मुझे यह देखकर दुख होता है कि झूठी और आधारहीन अफवाहें फैल रही हैं। 

विज्ञापन

3 of 5
एआर अमीन, एआर रहमान - फोटो : इंस्टाग्राम- एआर अमीन
सोशल मीडिया पर लोगों से की ये अपील
उन्होंने आगे लिखा, "हमें यह याद रखना चाहिए कि जब हम किसी के जीवन और धरोहर के बारे में बात करें तो सत्य और सम्मान की अहमियत को समझें। कृपया ऐसी भ्रामक जानकारी फैलाने से बचें। आइए हम उनके सम्मान को बनाए रखें और उस अद्भुत प्रभाव को सम्मानित करें जो उन्होंने हम सभी पर डाला है।"

4 of 5
एआर रहमान - सायरा बानो - फोटो : इंस्टाग्राम @arrahman
हाल ही में अलग हुए हैं रहमान-सायरा
हाल ही में रहमान और सायरा की तलाक की खबरों ने फैंस को हैरान कर दिया था। दोनों ने 1995 में शादी की थी। वे तीन बच्चों के माता-पिता हैं। अलगाव की जानकारी देते हुए सायरा के वकील ने एक बयान जारी करते हुए कहा था कि यह निर्णय महत्वपूर्ण मानसिक दबाव और असहनीय मतभेदों के कारण लिया गया है। साथ ही, बयान में इस कठिन समय में उनकी निजी जिदगी के लिए गोपनीयता की अपील भी की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एआर रहमान - फोटो : सोशल मीडिया
अमर सिंह चमकीला में दिया सुपरहिट संगीत
वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में एआर रहमान ने हिंदी फिल्म अमर सिंह चमकीला में अपना संगीत दिया था। उनके गानों को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इसके अलावा उन्होंने इस साल मैदान और रायन जैसी फिल्मों को भी अपनी धुनों से सजाया था। 
Kinshuk Vaidya Wedding: ‘शाका लाका बूम बूम’ के ‘संजू’ लेंगे सात फेरे, जानें कौन बन रहीं उनकी जीवनसंगिनी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें