वैसे तो उत्तर प्रदेश के बहाराइच का नाम इन दिनों वहां आतंक मचाए आदमखोर भेड़ियों के चलते ही चर्चा में है, लेकिन इसी बहराइच के एक दुबले पतले लड़के ने कोई 10 साल पहले जिस अभिनय पथ पर कदम रखा, उस पर चलते हुए वह वहां तक आ पहुंचा है जहां, उसके नाम से लोग बहराइच को पहचानने लगे हैं। आत्म प्रकाश मिश्र नाम है इस बालक का और कैशोर्य में ही इसने तय कर लिया इसे डबलएटीएम से एटीएम बनकर दिखाना है, हालांकि अभिनय में पैसा उनकी प्राथमिकता कभी नहीं रहा। ‘अपना अड्डा’ सीरीज के आज के कलाकार आत्म प्रकाश मिश्र ही हैं, इन्हें अब तक आप ‘जामताड़ा’ और ‘क्रिमिनल जस्टिस’ जैसी लोकप्रिय वेब सीरीज में देख चुके हैं। आत्म प्रकाश की ये आत्मकथा उन्हीं की जुबानी...