अपारशक्ति खुराना
- फोटो : सोशल मीडिया
ऐसा होगा अपारशक्ति का किरदार
फिल्म में अपारशक्ति एक आतंकवादी के रूप में नजर आएंगे। फिल्म के लिए उन्होंने काफी मेहनत की है। माधवन और अपारशक्ति के अलावा इस फिल्म में खुशाली कुमार और दर्शन कुमार भी काम कर रहे हैं। फिल्म सितंबर में रिलीज करने की तैयारी है। बता दें कि अपारशक्ति को स्त्री, लुका छुपी, पति पत्नी और वो, और हम दो हमारे दो जैसी फिल्मों में कॉमे़डी रोल में देखा जा चुका है।