फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Carbon Copy: एक-दूसरे की कार्बन कॉपी हैं इन भाई-बहनों की जोड़ियां, तस्वीरें देख पहचान पाना होगा मुश्किल

Tue, 26 Jul 2022 06:49 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
आयुष्मान खुराना, भूमि पेडनेकर, अनुपम खेर - फोटो : social media
बॉलीवुड फिल्मों में जुड़वा के रोल प्ले करने का ट्रेड बहुत लंबे समय से चल रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इंडस्ट्री में कई ऐसे स्टार्स हैं, जो बिल्कुल अपने भाई या बहन की कार्बन कॉपी लगते हैं। इतना ही नहीं कईं तो उन्हीं की तरह ही सिनेमा इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं, तो कई किसी और फील्ड में नाम कमा रहे हैं। आज हम आपको ऐसे ही स्टार  भाई-बहनों की जोड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं। उन लोगों को एक साथ देखकर आप एक नजर में पहतान नहीं पाएंगे की कौन आपका चहीता सितारा है। तो चलिए एक नजर डालते हैं उनकी तस्वीरों पर... 
विज्ञापन

2 of 6
भूमि पेडनेकर, समीक्षा पेडनेकर - फोटो : इंस्टाग्राम
भूमि पेडनेकर और समीक्षा पेडनेकर
बॉलीवुड की कई बेहतरीन फिल्मों में काम कर चुकी अभिनेत्री भूमि पेडनेकर को कौन नहीं जानता। वह एक ऐसी कलाकार हैं, जो अपने शानदार अभिनय के साथ-साथ अपनी खूबसूरत और बोल्डनेस के लिए जानी जाती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं इनकी बहन समीक्षा पेडनेकर बिल्कुल भूमि पेडनेकर की तरह दिखती हैं। कई बार तो समीक्षा को देखकर लोग कंफ्यूज हो जाते हैं और उन्हें ही भूमि मान लेते हैं। जहां भूमि सिनेमा इंडस्ट्री में धूम मचा रही हैं, वहीं समीक्षा एक वकील के रूप में काम कर रही हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 6
नीति मोहन, शक्ति मोहन - फोटो : इंस्टाग्राम
शक्ति मोहन और मुक्ति मोहन
अपने डांस से सभी का दिल जीतने वाली शक्ति मोहन और पॉपुलर एंकर उनकी बहन मुक्ति मोहन दोनों ही यूट्यूबर भी हैं। यह दोनों सगी बहनें हैं और खास बात यह है कि दोनों बिल्कुल एक जैसी दिखती हैं। इन्हें देखकर कोई भी इन्हें जुड़वा कहेगा, लेकिन असल में ये दोनों जुड़वा हैं नहीं। आपको बता दें कि दोनों ही बहनें अपनी-अपनी फील्ड्स में सफल हो चुकी हैं और दोनों काफी ज्यादा लोकप्रिय भी हैं।

4 of 6
शमिता शेट्टी, शिल्पा शेट्टी - फोटो : Instagram
शिल्पा शेट्टी और शमिता शेट्टी
फिटनेस क्वीन और अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं, वह बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दे चुकी हैं। इन्हीं की तरह इनकी बहन शमिता शेट्टी ने भी इंडस्ट्री में ही अपना करियर बनाया था लेकिन ज्यादा फिल्मों में नजर नहीं आई। दोनों बहनें दिखने में जुड़वा बहने लगती हैं। हालांकि, शिल्पा शेट्टी शमिता से उम्र में काफी बड़ी है।  
विज्ञापन

5 of 6
आयुष्मान खुराना और अपारशक्ति खुराना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अपारशक्ति खुराना और आयुष्मान खुराना
आयुष्मान खुराना बॉलीवुड के उन अभिनेताओं में से हैं, जिन्होंने अपने दम पर इंडस्ट्री में पहचान बनाई है। 10 साल पहले बॉलीवुड में अपने करियर की शुरूआत करने वाले आयुष्मान खुराना आज दर्शकों की पहली पसंद बन चुके हैं। आयुष्मान खुराना ने बॉलीवुड में कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। आयुष्मान की तरह उनके भाई भी बॉलीवुड में ही अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। अपाशक्ति खुराना उनके भाई की तरह ही दिखते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अनुपम खेर अपनी मां और भाई के साथ - फोटो : insta
राजू खेर और अनुपम खेर
बॉलीवुड के पॉपुलर अभिनेताओं में गिने जाने वाले अनुपम खेर अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए जाने जाते हैं। अनुपम खेर और राजू खेर दोनों सगे भाई हैं और यह दोनों एक दूसरे की कार्बन कॉपी हैं। जहां अनुपम खेर ने एक्टिंग से बॉलीवुड में लोकप्रियता हासिल की, वहीं राजू खेर बॉलीवुड में अपना करियर बनाने में असफल रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें