साउथ की जानी-मानी लोकप्रिय अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी दक्षिण से लेकर उत्तर तक काफी मशहूर हैं। सिनेमा प्रेमी हिंदी भाषी लोग भी उनकी फिल्में बड़े शौक से देखते हैं। खासकर जबसे उन्होंने बाहुबली में अपने अभिनय का जौहर दिखाया है, तबसे दर्शकों के जहन में उनकी अविस्मरणीय छाप पड़ी है। वो भले ही काम साउथ इंडस्ट्री में करती हैं, लेकिन उनके चाहने वाले पूरे भारत में है। अभिनेत्री ने बाहुबलि ही नहीं बल्कि कई फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवाया है। अनुष्का अपनी फिटनेस को लेकर काफी ध्यान देती है, लेकिन इस बीच उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसे देखकर सभी हैरान हैं। इस फोटो में अनुष्का काफी वजनी लग रही हैं।