फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां बनने के बाद अनुष्का शर्मा का पहला पोस्ट, टीम इंडिया के लिए लिखी ये खास बात

Wed, 20 Jan 2021 10:55 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
virat kohli, anushka sharma - फोटो : social media
बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने गाबा टेस्ट मैच में भारतीय टीम की ऐतिहासिक जीत के लिए पूरी टीम को बधाई दी है। बता दें कि भारतीय टीम ने आस्ट्रेलिया की धरती पर लगातार दूसरी बार उसे हराया है। साथ ही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी अपने नाम की है। इस जीत के बाद अनुष्का शर्मा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर टीम की एक फोटो साझा की और लिखा, 'क्या जीत है टीम इंडिया, वाह! आने वाले कई सालों तक के लिए एक प्रेरणा है ये जीत।'

 
विज्ञापन

2 of 5
विराट कोहली - फोटो : social media
इसके साथ ही विराट कोहली ने भी इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इस जीत को लेकर उत्सुकता व्यक्त की थी। उन्होंने लिखा, 'क्या जीत है! यह जीत उनके लिए है जिन्होंने एडिलेड टेस्ट के बाद हमारे ऊपर डाउट किया था। बेहतरीन और याद रखा जाने वाला प्रदर्शन, धैर्य और दृढ़ संकल्प हमारे काम आया। टीम के सभी खिलाड़ियों और मैनेजमेंट टीम को बहुत बधाई। इस जीत का आनंद उठाइए।'


 
विज्ञापन

3 of 5
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : @imVkohli
बता दें कि विराट कोहली पैटरनिटी लीव पर हैं और पत्नी अनुष्का शर्मा की देखभाल में जुटे हैं। दिसंबर के आखिरी सप्ताह में विराट कोहली टीम इंडिया का ऑस्ट्रेलिया दौर छोड़कर आए थे। बच्ची की परवरिश और करियर को लेकर बातचीत करते हुए कोहली ने पिछले दिनों कहा था, 'मैं अपने करियर की कोई चीज घर तक नहीं ले जाऊंगा। मैं नहीं चाहता कि मेरी ट्रॉफी, सफलताएं या अन्य कोई चीज घर तक जाएं, जब बच्चे बड़े हो रहे हों।'

4 of 5
विरुष्का - फोटो : सोशल मीडिया
बीते दिनों विराट कोहली ने अपना ट्विटर बायो बदल लिया है। उन्होंने अपने बायो में खुद को गौरवशाली पिता और पति लिखा है।अब तक सेलिब्रिटी कपल ने बेटी को दुनिया की निगाहों से दूर ही रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि 11 जनवरी को अनुष्का शर्मा ने बेटी को जन्म दिया था। हालांकि, अब तक सेलिब्रिटी कपल ने बेटी को दुनिया की निगाहों से दूर ही रखा है। विराट या अनुष्का ने अब तक बेटी की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा नहीं की है। बेटी के जन्म के बाद ही दोनों ने सभी फोटोग्राफर्स को गिफ्ट के साथ एक पत्र भेजा। इस पत्र में उन्होंने बेटी की तस्वीरें न लेने की अपील की है। दोनों ने लिखा है कि उम्मीद है आप लोग हमारी प्राइवेसी का सम्मान करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें