अभिनेत्री अनुष्का शर्मा जब से मां बनी हैं, तभी से उनके फैंस उनकी बेटी वामिका की एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं। तो वहीं एक्ट्रेस और उनके पति व क्रिकेटर विराट कोहली अपनी बेटी को लेकर काफी प्रोटेक्टिव हैं, जिस वजह से हाल ही में माता-पिता बने कपल ने अब तक अपनी बेटी का चेहरा फैंस को नहीं दिखाया है। लेकिन आज अनुष्का शर्मा के पिता अजय कुमार शर्मा के जन्मदिन के खास मौके पर एक्ट्रेस ने अपने पिता की कई अनदेखी तस्वीरें साझा कीं हैं। इन तस्वीरों में से एक तस्वीर में उनकी बेटी वामिका नाना की गोद में दिखाई दे रही है।