फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएच 10 के पांच साल पूरे होने पर भावुक हुईं अनुष्का, तस्वीर साझा कर लिखा, 'मैंने और मेरे भाई..'

Fri, 13 Mar 2020 09:33 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Anushka Sharma - फोटो : social media
बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा काफी समय से बड़े पर्दे से दूर हैं। वह आखिरी बार अभिनेता शाहरुख खान और अभिनेत्री कटरीना कैफ के साथ फिल्म जीरो में दिखाई दी थीं। उनकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुई थी। इस बीच अनुष्का शर्मा ने अपनी फिल्म एनएच 10 की यादों का याद किया है। उनकी ये फिल्म 13 मार्च साल 2015 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। 
 
विज्ञापन

2 of 5
Anushka Sharma - फोटो : social media
इस फिल्म से जुड़ी कई तस्वीरों को अनुष्का शर्मा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर साझा किया है। उन्होंने एनएच 10 से जुड़ी कई तस्वीरों को साझा करते हुए बेहद खास कैप्शन भी दिया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'मेरे लिए एनएच10 को बनाने का फैसला काफी स्वाभाविक था। मैं कुछ अलग करना चाहती थी, दर्शकों का मनोरंजन करना चाहती थी। मैं उस समय केवल 25 साल की थी। उस समय मुझे फिल्म प्रोडक्शन की जानकारी भी नहीं थी और ना ही ये जानती थी कि ये सब कैसे करूंगी, बस ये पता था कि ये करना है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
NH 10 - फोटो : file photo
अनुष्का ने आगे लिखा, 'मैंने और मेरे भाई कारनेश शर्मा ने एक-एक ईंट की तरह इस फिल्म के कंटेंट को जोड़ा। हम दोनों ने एक साथ अपने देश के बदलते कंटेंट में योगदान देने का सपना देखा। हमारे पास मीलों तक गए और बहुत कुछ हासिल किया है लेकिन हमें उस विघटनकारी सामग्री पर गर्व है जिसे हम अब तक बनाने में कामयाब रहे।' इसके अलावा अनुष्का शर्मा ने एनएच 10 को लेकर और भी ढेर सारी यादों को ताजा किया। 
 

4 of 5
अनुष्का शर्मा - फोटो : Social Media
वहीं बीते दिनों अनुष्का अपनी दूसरी फिल्म 'परी' के दो साल पूरे होने की वजह से सुर्खियों में थीं। उनकी फिल्म 'परी' 2 मार्च 2018 को रिलीज हुई थी। वहीं अनुष्का इन दिनों फिर से मुंबई में सक्रिय हुई हैं। इन दिनों कभी जिम में तो कभी बाहर नजर आने वाली अनुष्का की नई फिल्म का एलान जल्द होने वाला है। सूत्र बताते हैं कि अनुष्का शर्मा की अगली फिल्म उनके अपने प्रोडक्शन हाउस क्लीन स्लेट फिल्म्स के तहत बनेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
anushka virat - फोटो : social media
इस बारे में अनुष्का ने कहा, “एक कलाकार और एक निर्माता के रूप में मैंने केवल नई चीजें करने की कोशिश की हैं। मैं कभी भी किसी तरह के दबाव के आगे नहीं झुकी। हर बार मैंने कुछ नया करने और नाटकीय रूप से कुछ अलग सीखने के अवसर का आनंद उठाया। मेरे काम का तरीके इस बात का प्रमाण है और मैं खुद को भाग्यशाली मानती हूं कि मुझे इस कारोबार में कुछ बेहतरीन विचार वाले लोगों के साथ जुड़ने के साथ ही सीमाओं को आगे बढ़ाने का मौका मिला।”
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें