कुणाल कामरा (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
न्यूज एजेंसी एएनआई की खबर के अनुसार सूत्रों की मानें तो,'विस्तारा एयरलाइंस ने कुणाल कामरा पर 27 अप्रैल तक के लिए यात्रा करने पर प्रतिबंध लगा दिया है। एयरलाइंस ने ये फैसला इंडिगो एयरलाइंस की आंतरिक कमेटी की जांच के बाद लिया है। इंडिगो एयरलाइंस ने कुणाल कामरा पर पत्रकार अर्णब गोस्वामी के साथ फ्लाइट में गलत तरीके से पेश आने पर बीती 28 जनवरी से प्रतिबंध लगा रखा है।'