1 मई 1988 को उत्तर प्रदेश के अयोध्या में जन्मीं बड़े पर्दे की चुलबुली अदाकारा अनुष्का शर्मा अपने दमदार अभिनय से खुद को इंडस्ट्री में स्थापित कर चुकी हैं। वो सिर्फ एक बेहतरीन अदाकारा ही नहीं बल्कि एक सफल निर्माता भी हैं। फिल्म जीरो के बाद से अनुष्का शर्मा कुछ समय से ब्रेक पर हैं, लेकिन बहुत जल्द ही वो फिल्मों में वापसी करने वाली हैं। अनुष्का फिलहाल अगले किस रूप में दर्शकों के सामने होंगी ये तो नहीं पता लेकिन उनके जन्मदिन के मौके पर आपको बताते हैं उन पांच फिल्मों के बारे में जिनमें उनके किरदार ने मचा दिया धमाल।