ऐनी डगलस
- फोटो : सोशल मीडिया
हॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता स्वर्गीय किर्क डगलस (Kirk Douglas) की पत्नी ऐनी डगलस (Anne Douglas) का गुरुवार को बेवर्ली हिल्स में निधन हो गया है। उन्होंने 102 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। इस बात की जानकारी परिवार के वक्ता मर्सिया न्यूबर्गर ने दी है। उन्होंने अपने बयान में कहा कि गलस परिवार के एक और सदस्य ने बेहद शांतिपूर्वक तरीके से अंतिम सांस ली है। उनका कहना है कि ऐनी दोपहर को अपने कमरे में आराम कर रही थीं और उसी दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
किर्क डगलस की पत्नी ऐनी डगलस का निधन, 102 साल की उम्र में ली अंतिम सांस