फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या की इस लड़की ने अपने दम पर बजाया बॉलीवुड में डंका

Sun, 01 May 2016 12:35 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
अनुष्का शर्मा आज 28 साल की हो ही हैं। उत्तर प्रदेश के अयोध्या की इस लड़की ने बॉलीवुड में अपनी एक अलग मकाम बनाया है। ये अनुष्का की जिद थी कि उसी निर्देशक की फिल्म में पहला रोल पाया जिसने कभी उनको कहा कि वो हीरोइन जैसी नहीं दिखती।
विज्ञापन

अनुष्का शर्मा ने जिद से जीती दुनिया

2 of 8
अनुष्का शर्मा 1 मई 1988 को अयोध्या में पैदा हुईं। अनुष्का बचपन में ही बंगलुरू आ गईं। अमूमन हीरो-हीरोइन के बारे में ये माना जाता है कि पढ़ाई -लिखाई के मामले में ये कमजोर होते हैं लेकिन अनुष्का के साथ ऐसा नहीं है। अनुष्का को कॉमर्स में मास्टर डिग्री हासिल है। फिल्मों में आने से पहले जब अनुष्का मॉडलिंग कर रही थीं तो एक कार्यक्रम में उनकी मुलाकात आदित्य चोपड़ से हुई। इस मुलाकात ने अनुष्का को बिखेर के रख दिया।
विज्ञापन

अनुष्का शर्मा ने जिद से जीती दुनिया

3 of 8
अनुष्का ने कभी आदित्य से हुई इस मुलाकात पर बात नहीं की लेकिन इस जाने-माने निर्देशक से उनकी बातचीत बेहद दिल तोड़ने वाली थी। दरअसल आदित्य ने अनुष्का को देखकर कहा कि वो हीरोइन की तरह नहीं दिखती और फिल्मों में आई भी तो चल नहीं पाएंगी। इस मुलाकात के कुछ वक्त बाद ही आदित्य को अपना इरादा बदल देना पड़ा।

अनुष्का शर्मा ने जिद से जीती दुनिया

4 of 8
2008 में आदित्य चोपड़ा को 'रब ने बना दी जोड़ी' के लिए एक नए चेहरे की तलाश थी। जब उनकते सामने अनुष्का आईं तो वो उन्हें इस रोल के लिए जंच गईं। पहली फिल्म वो भी शाहरुख खान के साथ, बस अनुष्का की करियर की गाड़ी चल निकली। फिल्म भी सुपरहिट रही और इसकी तन्नी जी यानि अनुष्का शर्मा भी।
विज्ञापन

अनुष्का शर्मा ने जिद से जीती दुनिया

5 of 8
अनुष्का शर्मा ने पहली फिल्म के बाद से ही कबी पीछे मुड़कर नहीं देखा। कई फिल्में असफल भी रहीं लेकिन उनके नाम कामयाबी ज्यादा आई। जब तक है जान और पीके जैसी कमाई के रिकॉर्ड बनाने वाली फिल्में अनुष्का के नाम पर हैं। फिल्मों के साथ-साथ अनुष्का के अफेयर और ब्रेकअप भी उन्हें लगातार सुर्खियों में रखते हैं।
विज्ञापन

अनुष्का शर्मा ने जिद से जीती दुनिया

6 of 8
अनुष्का शर्मा ने रणवीर सिंह के साथ 'बैंड बाजा बारात' की। दोनों की जोड़ी खूब पसंद की गई। फिल्म की शूटिंग के दौरान ही दोनों के अफेयर की खबरें भी खूब आईं। हालांकि ये रिश्ता ज्यादा लंबा ना चल सका। सबसे ज्यादा उनकी नजदीकी रही क्रिकेटर विराट कोहली से।
विज्ञापन

अनुष्का शर्मा ने जिद से जीती दुनिया

7 of 8
विराट कोहली के साथ अनुष्का शर्मा का रिश्ता काफी लंबा चला। अनुष्का विराट कहीं भी होतीं विराट की बल्लेबाजी देखने मैदान में पहुंच ही जातीं। विराट के पचासा या शतक बनने पर अनुष्का की तरफ फलाइंग किस करना खूब सुर्खियां बना। कुछ समय पहले विराट और अनुष्का अलग हो गए हैं।
विज्ञापन

अनुष्का शर्मा ने जिद से जीती दुनिया

8 of 8
आमिर और शाहरुख के साथ काम कर चुकीं अनुष्का शर्मा इन दिनों बॉलीवुड के तीसरे खान सुपरस्टार सलमान के साथ फिल्म 'सुल्तान' की शूटिंग कर रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें