अनुष्का शर्मा-विराट कोहली
- फोटो : Instagram
अनुष्का शर्मा इन दिनों अपना मदरहुड एंजॉय कर रही हैं। हाल ही में अनुष्का और विराट ने अपनी बेटी के छह महीने की हो जाने का सादगी से जश्न मनाया था। अनुष्का ने कुछ प्यारी तस्वीरों को साझा कर लिखा था कि 'उसकी एक हंसी हमारी पूरी दुनिया बदल सकती है, मुझे उम्मीद है कि हम दोनों उस प्यार पर खरे उतर सकते हैं, जितने प्यार से तुम हमें देखती हो, नन्ही परी। हम तीनों को 6 महीने मुबारक।'