देशभर में सोमवार यानी 24 अक्तूबर को दिवाली का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया गया। बॉलीवुड में हर साल की तरह इस बार भी दिवाली की चमक देखने को मिली। यहां पर दिवाली से पहले ही सेलेब्स की पार्टी शुरू हो गई थी और दिवाली वाले दिन तमाम कलाकारों ने अपनी तस्वीरें शेयर कर फैंस को खुश कर दिया। इन सबके बीच अनुष्का शर्मा की एक तस्वीर ने फैंस का ध्यान खींच लिया, जो उनकी लाडली बेटी वामिकी की है। इस तस्वीर में वामिका दिवाली पर होली खेलती दिख रही है।