बॉलीवुड इंडस्ट्री के कलाकार अपनी दमदार एक्टिंग से लाखों-करोड़ों लोगों को अपना दीवाना बनाए हुए हैं। उनकी एक्टिंग की तारीफ लोग करते नहीं धकते हैं। इसी वजह से फैंस हर मौके पर अपने पसंदीदा कलाकार पर प्यार लुटाते नजर आए हैं। दूसरी तरफ सेलेब्स भी अपने चाहने वालों को अपने बारे में कई बातें बताते हैं। लेकिन क्या आपको बॉलीवुड सेलेब्स के करियर के दौरान की गई ऐसी गलतियों के बारे में पता है, जिन्हें वे भरी सभा में कबूल कर चुके हैं और इस गलती के बाद उन्हें काफी पछतावा भी हुआ था। आइए आपको इनके बारे में बताते हैं।
ट्विंकल खन्ना
ट्विंकल खन्ना सिनेमा जगत में अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं, जो हर मुद्दे पर खुलकर बोलती हैं। ट्विंकल ने फिल्म 'मेला' को अपने करियर की सबसे बड़ी गलती बताई थी। बता दें कि यह फिल्म साल 2000 में रिलीज हुई थी और यह ट्विंकल की आखिरी फिल्म भी थी।
अजय देवगन
अजय देवगन ने कई हिट फिल्मों में काम किया है लेकिन उनके करियर में दो ऐसी फिल्में हैं, जिन्हें वह करने पर पछताते हैं। अभिनेता ने अपनी फिल्म 'रास्कल्स' और 'हिम्मतवाला' के बारे में कहा था कि उन्होंने ये दोनों फिल्में नहीं देखीं। उन्हें फिल्म की शूटिंग के दौरान ही पता चल गया था कि ये बॉक्स ऑफिस पर नहीं चलने वाली हैं।