क्रिकेटर विराट कोहली ने बेटी वामिका और पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ नई तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में तीनों ब्रेकफास्ट करते हुए दिख रहे हैं। अनुष्का और विराट अपनी प्यारी-सी बेटी वामिका के साथ नाश्ता कर रहे हैं और दोनों कैमरे की तरफ देखकर मुस्करा रहे हैं। फोटो में कैमरे की तरफ वामिका की पीठ है। विराट के इंस्टाग्राम पर इस फोटो के नीचे कई तरह की टिप्पणियां आ रही हैं और फैंस वामिका और कोहली परिवार पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। एक यूजर ने इस तस्वीर के नीचे कमेंट करते हुए लिखा है कि वामिका का चेहरा तो दिखा दो। दरअसल, विराट और अनुष्का अपनी बेटी वामिका की जितनी भी तस्वीरें डालते हैं, उनमें उसका चेहरा छिपाकर रखते हैं। ऐसे में यूजर्स बेटी वामिका का चेहरा देखने के लिए तरस गये हैं। यही वजह है कि यूजर कह रहे हैं कि वामिका का दर्शन कब कराओगे।