फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anurag Kashyap: अनुराग कश्यप के सिर चढ़ा 'जवान' का खुमार, शाहरुख खान की फिल्म को रिव्यू करने की जताई इच्छा

Tue, 03 Oct 2023 05:24 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अनुराग कश्यप, जवान - फोटो : social media
साल की शुरुआत में 'पठान' से दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस को हिलाने के बाद शाहरुख खान ने 'जवान' से एक बार फिर दुनिया को दिखाया कि उन्हें बॉलीवुड का बादशाह क्यों कहा जाता है। जिस दिन से फिल्म टिकट खिड़की पर रिलीज हुई है उसी दिन से फैंस इसकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं। फिल्म की कहानी से लेकर इसके डायलॉग्स और गानों तक ने दर्शकों के दिलों पर अलग छाप छोड़ी है। इसके साथ ही सभी लोग फिल्म के कलाकारों की भी खूब तारीफ कर रहे हैं। 'जवान' की तारीफ केवल फैंस ही नहीं बल्कि कई बड़े सितारे भी कर चुके हैं और अब इनमें बॉलीवुड के शानदार निर्देशक और अभिनेता अनुराग कश्यप का नाम भी शामिल हो गया है। 
विज्ञापन

2 of 5
अनुराग कश्यप - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान और एटली कुमार की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'जवान' ने बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला दिया है। फिल्म ने रिकॉर्डतोड़ कमाई करते हुए सभी को हैरान कर दिया है। जहां फिल्म भारत में 600 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की है, वहीं वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 1,100 करोड़ रुपये के आंकड़े के करीब पहुंच गई है। ऐसे में कहना गलत नहीं होगा कि सभी के दिलों-दिमाग पर इन दिनों 'जवान' का खुमार चढ़ा हुआ है। 'जवान' का यह खुमार हाल ही में अनुराग कश्यप पर भी चढ़ा देखने को मिला। लेटेस्ट इंटरव्यू में अनुराग कश्यप ने फिल्म की सफलता से प्रभावित होने का दावा किया है। इतना ही नहीं उन्होंने फिल्म को देखने और फिर उसे रिव्यू करने के बारे में भी बात की।  
विज्ञापन

3 of 5
अनुराग कश्यप - फोटो : सोशल मीडिया
एक मीडिया संस्थान को दिए इंटरव्यू में बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप ने फिल्म की शानदार सफलता पर अपने विचार साझा किए। अनुराग कश्यप ने शाहरुख खान और फिल्म की दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने की क्षमता पर खुशी व्यक्त की। इस इंटरव्यू में अनुराग ने खुलासा किया कि इतनी तारीफें सुनने के बाद भी उन्होंने अभी तक फिल्म नहीं देखी है। लेकिन वह इस फिल्म को देखना चाहते हैं। 

4 of 5
अनुराग कश्यप - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म के शानदार प्रदर्शन के बावजूद, अनुराग कश्यप ने इस इंटरव्यू में  खुलासा किया कि उनके बिजी शेड्यूल और लगातार चल रही यात्राओं के कारण वह अभी तक 'जवान' नहीं देख पाए हैं। हालांकि, उन्होंने आश्वासन दिया कि वह जल्द ही फिल्म देखने और इसको लेकर अपना रिव्यू साझा करना चाहते हैं। अनुराग कश्यप ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए जोर दिया कि शाहरुख खान की मौजूदगी लोगों को सिनेमाघरों में आने के लिए आकर्षित कर रही है, उन्होंने इसे 'जवान' की सफलता का सबसे महत्वपूर्ण पहलू बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जवान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
तमिल फिल्म निर्माता एटली द्वारा निर्देशित, 'जवान' 7 सितंबर को हिंदी, तमिल और तेलुगु पर रिलीज हुई थी। इस एक्शन थ्रिलर फिल्म में शाहरुख खान के अलावा नयनतारा, विजय सेतुपति और दीपिका पादुकोण भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म की कहानी के बारे में बात करें तो 'जवान' शाहरुख खान द्वारा निभाए गए किरदार के माध्यम से विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों को उठाती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें