हिंदी सिनेमा के जाने माने फिल्ममेकर और निर्देशक अनुराग कश्यप की तमाम फिल्म फेस्टिवल्स में घूम चुकी फिल्म ‘केनेडी’ कब रिलीज होगी, इस बारे में इसे बनाने वाली कंपनी जी स्टूडियोज चुप है। इस बीच खबर है कि अनुराग अपनी अगली फिल्म की तैयारियों में जुट गए हैं। ये फिल्म एक शॉर्ट फिल्म पर आधारित होगी। और, अनुराग कश्यप इसके जरिये एक तीखी सामाजिक टिप्पणी करने के मूड में हैं।