फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्लैमर में जान्हवी-सारा को टक्कर देती हैं अनुराग कश्यप की बेटी, सात तस्वीरों में देखें बोल्ड अंदाज

Tue, 21 Jan 2020 03:10 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 7
aaliyah kashyap - फोटो : social media
निर्माता-निर्देशक अनुराग कश्यप अपनी अलग तरह की फिल्मों के लिए तो जाने ही जाते हैं, साथ ही सोशल मीडिया पर बेबाक बयानी की वजह से चर्चा में रहते हैं। इस वजह से उन्हें ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता है। अनुराग कश्यप ही नहीं उनकी बेटी आलिया कश्यप को भी कई बार ट्रोल किया गया है। आलिया स्टारकिड हैं लेकिन लाइम लाइट से वो दूर ही रहना पसंद करती हैं। चलिए हम आपको आलिया के बारे में कुछ बातें बताते हैं।
विज्ञापन

2 of 7
aaliyah kashyap - फोटो : social media
दूसरे स्टारकिड की तरह आलिया सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इंस्टाग्राम पर आलिया के 14 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। वहीं आलिया सात सौ से ज्यादा लोगों को फॉलो करती हैं।
विज्ञापन

3 of 7
aaliyah kashyap - फोटो : social media
आलिया की मां आरती बजाज अनुराग कश्यप की पहली पत्नी रही हैं। वो फिल्म एडिटर हैं। अनुराग कश्यप की अधिकतर फिल्मों की एडिटर आरती बजाज ही होती हैं। अनुराग कश्यप ने साल 2003 में आरती बजाज से शादी रचाई थी। साल 2009 में दोनों ने तलाक ले लिया था हालांकि प्रोफेशनली दोनों का रिश्ता अभी भी अच्छा है। 

4 of 7
aaliyah kashyap - फोटो : social media
19 वर्षीय आलिया का जन्मदिन बीते नौ जनवरी को था। फिलहाल आलिया कैलिफोर्निया के चैपमैन यूनिवर्सिटी से पढा़ई कर रही हैं। आलिया साल 2017 में उस वक्त चर्चा में आई थीं जब उन्होंने एजुकेशन ऑफ गर्ल्स पर ड्रॉक्यूमेंट्री बनाई थी। 
विज्ञापन

5 of 7
aaliyah kashyap - फोटो : social media
आलिया जान्हवी कपूर की बहन खुशी कपूर की काफी अच्छी दोस्त हैं। दोनों कई बार साथ में पार्टी करते हुए स्पॉट होते हैं। इस तस्वीर में आलिया के साथ खुशी कपूर और सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम खान नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

6 of 7
anurag kashyap with daughter - फोटो : social media
अनुराग कश्यप अपनी बेटी के काफी करीब हैं। वो अक्सर बेटी के साथ टाइम स्पेंड करते हैं। सोशल मीडिया पर अनुराग कश्यप बेटी के साथ तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। एक बार एक यूजर ने उनकी बेटी को रेप की धमकी देते हुए एक भद्दा मैसेज किया था और निर्देशक को गालियां दी थीं। जिसके बाद अनुराग कश्यप ने एफआईआर दर्ज कराई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
aaliyah kashyap - फोटो : social media
सोशल मीडिया पर आलिया जो तस्वीरें पोस्ट करती हैं उनमें वो बेहद ग्लैमरस अंदाज में नजर आती हैं। आलिया निर्देशन के क्षेत्र जाएंगी या फिर उनकी रुचि अभिनय के क्षेत्र में है ये तो नहीं पता लेकिन इतना तो तय लग रहा है कि वो फिल्म इंडस्ट्री में ही अपना करियर बनाएंगी।

अफेयर की खबरों के बीच बहन को जन्मदिन पर टाइगर ने दी ऐसी सलाह, सोशल मीडिया पर हो रही चर्चा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें