फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'तानाजी' के बाद इस फिल्म में नजर आएंगे अजय देवगन, साउथ के सुपरस्टार्स का भी दिखेगा जलवा

Tue, 21 Jan 2020 03:02 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क/मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ajay devgn - फोटो : social media
साल 2020 की शुरुआत में ही अजय देवगन ने फिल्म 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' के साथ बॉक्स ऑफिस पर धमाका किया है। फिल्म 200 करोड़ के काफी करीब पहुंच चुकी है। तानाजी के बाद अब अजय ने अपनी अगली फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी है। फिल्म की स्टार कास्ट और निर्देशक के नाम से ही हर कोई मानकर चल रहा है कि ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर धमाका मचा देगी।
विज्ञापन

2 of 5
RRR - फोटो : instagram
बता दें कि अजय देवगन ने अब एस एस राजामौली की मैग्नम ओपस 'आरआरआर' की शूटिंग शुरू कर दी है। फिल्म में अजय देवगन के अलावा आलिया भट्ट और  साउथ के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर और राम चरण भी नजर आएंगे। इसके साथ ही फिल्म में अंतर्राष्ट्रीय अभिनेता रे स्टीवेन्सन, एलिसन डूडी और ओलिविया मॉरिस भी शिरकत करते दिखेंगे। फिलहाल अजय, जूनियर एनटीआर और राम चरण  के साथ हैदराबाद में 25 दिनों के शेड्यूल में फिल्म की शूटिंग करेंगे।


विज्ञापन

3 of 5
SS Rajamouli
गौरतलब है कि बाहुबली के बाद फिल्म 'आरआरआर' एसएस राजामौली  का अगला बड़ा प्रोजेक्ट है। बात बाहुबली की करें तो वो एक ऐसी फिल्म रही थी जिसने न केवल भारत में बल्कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी विशाल सफलता का आनंद लिया है। बता दें कि आरआरआर की टीम ने फिल्म की 70 प्रतिशत से अधिक शूटिंग पूरी कर ली है।

4 of 5
अजय देवगन - फोटो : अमर उजाला
बात अजय देवगन के फिल्मी करियर की करें तो अजय देवगन की हालिया फिल्म तानाजी द अनसंग वॉरियर 10 जनवरी को रिलीज हुई थी। ये फिल्म अजय देवगन की 100वीं फिल्म है। फिल्म ने अभी तक कुल 175.62 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अजय देवगन और काजोल - फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि अजय देवगन फिल्म तानाजी में मराठा योद्धा तानाजी मालुसरे के किरदार में नजर आ रहे हैं। वहीं एक लंबे वक्त के बाद अजय के साथ ऑनस्क्रीन काजोल भी नजर आ रही हैं। फिल्म में काजोल, तानाजी मालुसरे की पत्नी का किरदार निभा रही हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें