अनुपम श्याम
- फोटो : सोशल मीडिया
अनुपम श्याम को मुख्यत: टीवी सीरियल 'मन की आवाज प्रतिज्ञा' में निभाए गए किरदार से जाना जाता है। इसमें उन्होंने ठाकुर सज्जन सिंह का रोल किया था। वो असल जिंदगी में भी इसी नाम से मशहूर हो गए थे। अनुपम की मुख्य फिल्मों में 'सरदारी बेगम', 'बैंडिट क्वीन', 'हजार चौरासी की मां', 'दुश्मन', 'सत्या', 'दिल से', 'जख्म', 'प्यार तो होना ही था', 'कच्चे धागे', 'नायक', 'स्लमडॉग मिलेनियर' और 'मुन्ना माइकल' सहित अन्य है। अनुपम श्याम आखिरी बार 2019 में रिलीज हुई फिल्म '706' में नजर आए थे।