बॉलीवुड में अभिनेत्रियों की लंबाई का अहम योगदान होता है। यहां आपका लुक, आपका फिगर, आपकी चाल ढाल, हर किसी की अपनी-अपनी अहमियत है। पर्दे पर हर कोई अच्छा दिखना चाहता है। ऐसे में अच्छी लंबाई इस पर्सनैलिटी में चार चांद लगा देती है। दरअसल बॉलीवुड में ऐसी कई अभिनेत्रियां हैं जिनका कद काफी अच्छा है। वहीं कई अभिनेत्रियां तो हीरोज से भी लंबी हैं और ये तो आप फिल्मों में भी नोटिस कर चुके होंगे। तो चलिए आज आपको बताते हैं बॉलीवुड की लंबी अभिनेत्रियों के बारे में...