सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बनी फिल्म 'ऊंचाई' रिलीज हो चुकी है। फिल्म को दर्शकों को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। बहुत कम स्क्रीन पर रिलीज हुई इस फिल्म पर लोग जमकर अपना प्यार लुटा रहे हैं। इस बीच फिल्म के मुख्य कलाकारों में से एक अनुपम खेर ने अपना एक वीडियो साझा किया है जिसमें वह मुंबई के किसी सिनेमाघर के बाहर नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में वह बताते नजर आ रहे हैं कि वह फिल्म का टिकट लेने गए थे लेकिन हाउसफुल होने की वजह से उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा है। Bollywood Couples: बॉलीवुड की इन हसीनाओं ने शादीशुदा अभिनेताओं से रचाई शादी, मिला था 'घर तोड़ने वाली' का टैग
विज्ञापन
2 of 4
अनुपम खेर
- फोटो : सोशल मीडिया
वीडियो में अनुपम सूट पहने सिनेमाघर के बाहर नजर आ रहे हैं। इस दौरान वह टिकट खिड़की पर पूछते हैं कि उन्हें ऊंचाई फिल्म का टिकट चाहिए। इस पर शख्स कहता है कि शो हाउसफुल है। इसके बाद अनुपम उसे बताते हैं कि फिल्म में उन्होंने भी काम किया है लेकिन हाउसफुल की वजह से उन्हें टिकट नहीं मिल पाता है। बाद में अनुपम यह बात फिल्म के निर्देशक सूरज बड़जात्या को भी बताते हैं। Bigg Boss 16: बिग बॉस ने फैंस को दिया एक और झटका, शो से कटा 'हरियाणा की शकीरा' का पत्ता?
विज्ञापन
3 of 4
अनुपम खेर
- फोटो : सोशल मीडिया
इस वीडियो के साथ अनुपम ने ट्विटर पर एक कैप्शन भी दिया है। उन्होंने ट्वीट किया, 'मुझे “ऊंचाई” फिल्म का टिकट नहीं मिला! पहली बार असफलता में सफलता दिखी! मैं कहीं खुशी के मारे पागल ना हो जाऊं। कुछ भी हो सकता है! हा हा हा! जय हो! ' उनके इस ट्वीट पर अब लोगों के रिएक्शन भी आने लगे हैंँ। एक यूजर ने लिखा, 'यह फिल्म ब्लॉकबस्टर जाएगी।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'सर हमको भी नहीं मिल रही है।' Bhojpuri: भोजपुरी के यह गानें यूट्यूब पर मचा चुके हैं धमाल, रिकॉर्डतोड़ व्यूज झटक सबको कर चुके हैं हैरान