अनुपम खेर, सतीश कौशिक
- फोटो : सोशल मीडिया
सतीश कौशिक के लिए रखे गए इस इवेंट में अनिल कपूर भी मौजूद थे। अनुपम खेर ने इवेंट में अपनी, सतीश और अनिल कपूर के बीच की दोस्ती के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा, 'हम अक्सर अपनी चिंताओं को अपने परिवार के सदस्यों के साथ साझा नहीं करते हैं क्योंकि हम उन्हें डराना नहीं चाहते हैं। हालांकि, हम अपने दोस्तों के साथ सब कुछ साझा करते हैं। सतीश के निधन के समय अनिल यहां नहीं थे। वह विदेश में शूटिंग कर रहे थे। हमारी दोस्ती तमाम उतार-चढ़ाव से बची रही। यह सबसे अद्भुत उपहार है जो भगवान ने हमें दिया है।'