फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anurag Kashyap: अनुराग कश्यप ने शेयर किया 'कैनेडी' का फर्स्ट लुक, सनी की खूबसूरती ने जीता फैंस का दिल

Sat, 15 Apr 2023 11:58 AM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सनी लियोनी - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड फिल्म मेकर अनुराग कश्यप की फिल्म 'कैनेडी' कांस फिल्म फेस्टिवल में स्क्रीन की जाएगी। यह इकलौती ऐसी फिल्म है, जिसे कांस फिल्म फेस्टिवल के लिए चुना गया है। इसके अलावा मई में फिल्म का प्रीमियर होने वाला है। इससे पहले अनुराग ने फिल्म के फर्स्ट लुक का अनावरण किया है। 'कैनेडी' में सनी लियोनी और राहुल भट मुख्य किरदार में नजर आने वाले हैं।

विज्ञापन

2 of 5
सनी लियोनी - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म के प्रमुख किरदारों  का परिचय देते हुए फिल्म निर्माता ने लिखा, "मिलिए केनेडी और चार्ली @itsrahulbhat @sunnyleone @zeestudiosofficial @goodbadfilmsofficial से।" सनी बेज रंग की साड़ी और सफेद श्रग में बेहद खूबसूरत लग रही हैं और अपने ओवरसाइज़्ड शेड्स और वेवी हेयरडू के साथ रेट्रो वाइब्स दे रही हैं, जबकि राहुल को बंदूक से निशाना लगाते हुए कैमरे में कैद किया गया।



 
विज्ञापन

3 of 5
अनुराग कश्यप - फोटो : social media

'कैनेडी' एक थ्रिलर ड्रामा बताई जा रही है। प्रोजेक्ट के बारे में बताते हुए अनुराग कश्यप ने साझा किया था, “यह एक ऐसी फिल्म और शैली है, जिसे मैं हमेशा से एक्सप्लोर करना चाहता था। यह नोयर की तुलना में अधिक ध्रुवीय है, जो पैट्रिक मैनचेट के अपराध लेखन और जैक्स टार्डी के साथ उनके कॉमिक बुक सहयोग और मेलविले के सिनेमा से प्रेरित है। यह एक गहरा व्यक्तिगत अपराध/पुलिस ड्रामा भी है और मैं ज़ी स्टूडियोज, शारिक और टीम, नीरज, भूमिका, मेरे निर्माता रंजन, कबीर और कवन, मेरी पूरी टीम, अपराध में मेरे साथी सिल्वर, काज़्विन, प्रशांत का बहुत आभारी हूं जिन्होंने मुझे आकार देने में मदद की यह। राहुल भट जिन्होंने अपने जीवन के 8 महीने दिए, सनी लियोनी जिन्होंने इस चुनौती को स्वीकार किया, मोहित टकलकर ने इसका सामना किया...इस समय मैं आभारी हूं।"

4 of 5
अनुराग कश्यप - फोटो : सोशल मीडिया

'कैनेडी' मिडनाइट स्क्रीन सेक्शन के लिए चयनित की गई है। कांस फिल्म फेस्टिवल के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से भी इस बात की जानकारी साझा की गई है। उन्होंने लिखा है, 'अनुराग कश्यप की कैनेडी का चुनाव किया गया है।' बता दें कि कांस फिल्म फेस्टिवल 16 मई से 27 मई तक होने वाला है।

Jay Bhanushali: 'जब वे मतलबी हो जाते हैं, तो मैं भी नहीं रुकता...,' बेटी के मेकओवर वाले ट्रोल्स पर भड़के जय

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अनुराग कश्यप - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म कैनेडी में सनी लियोनी के अलावा राहुल भट्ट, अभिलाष थपलियाल भी अहम भूमिका में हैं। इस फिल्म को लेकर अनुराग कश्यप ने कहा, 'यह एक ऐसी फिल्म है, जिसे मैं हमेशा से एक्सप्लोर करना चाहता था। बता दें कि अनुराग कश्यप की पिछली फिल्म 'ऑलमोस्ट प्यार विथ डीजे मोहब्बत' थी। इसमें अलाया फर्नीचरवाला और करण मेहता की अहम भूमिका थे। यह फिल्म 3 फरवरी को रिलीज हुई थी।

यह भी पढ़ें-  Roopal Tyagi: 'मैं गलत काम करने लगी थी...', टीवी से गायब रूपल त्यागी का वर्षों बाद छलका दर्द
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें