बॉलीवुड के अनुभवी निर्देशक अनुभव सिन्हा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'भीड़' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। कोरोना काल के दौरान आई दिक्कतों को पर्दे पर लाने वाली इस फिल्म में राजकुमार राव, भूमि पेडनेकर, आशुतोष राणा से लेकर पंकज कपूर तक जैसे दिग्गज कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं। जहां कल अनुभव सिन्हा अपनी फिल्म को लेकर दिल्ली में मन की बात करने वाले हैं, वहीं उससे पहले ही सोशल मीडिया पर निर्देशक ने दिया मिर्जा को लेकर अपनी मन की बात कही है। अनुभव द्वारा साझा किया गया यह पोस्ट इस समय चर्चा का विषय बना हुआ है। चलिए आपको बताते हैं कि निर्देशक ने दिया के बारे में क्या कहा...