'मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
रानी मुखर्जी को लगता है कि लोग अब केवल तभी बाहर जाना चाहते हैं जब उनसे वादा किया जाता है कि फिल्म उन्हें एक उत्कृष्ट अनुभव प्रदान करेगी। वह कहती हैं, “एक समाज के रूप में, हम चीजों को एक साथ मनाना और अनुभव करना चाहते हैं। इसलिए, मुझे कभी भी यह विश्वास नहीं हुआ कि लोग महामारी के बाद सिनेमाघरों से मुंह मोड़ रहे हैं। लोग केवल नया, फ्रेश और मन को झकझोर देने वाला कंटेंट देखना चाहते हैं जो उनके लिए बाहर निकलने और अपना समय और पैसा लगाने के लिए यथेष्ट रूप से आकर्षक हो।”