भीड़ का पोस्टर, अनुभव सिन्हा
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
'अनेक' के बाद, अनुभव सिन्हा ने राजकुमार राव, भूमि पेडनेकर, आशुतोष राणा, कृतिका कामरा, पंकज कपूर और अन्य स्टार्स की अदाकारी से सजी फिल्म 'भीड़' का निर्देशन किया। फिल्म फिलहाल सिनेमाघरों में लगी हुई है। यह 2020 में पहले लॉकडाउन के तत्काल बाद की घटनाओं को और कैसे इसने समाज के विभिन्न स्तरों को प्रभावित किया, उसे दर्शकों तक पहुंचा रही है। लेकिन इस फिल्म को भी दर्शक नहीं मिल रहे हैं। 'भीड़' को मिल रही प्रतिक्रिया पर भी अनुभव सिन्हा का दर्द छलक चुका है। निर्देशक ने अपने बयान में कहा था, 'फिल्म को मिला लोगों का प्यार, लेकिन थिएटर में कोई नहीं जा रहा।'