फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिणीति चोपड़ा से लेकर तनुश्री दत्ता के मानहानि केस तक, ये हैं मनोरंजन जगत की 5 बड़ी खबरें

Mon, 22 Oct 2018 08:51 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
parineeti chopra - फोटो : twitter
आज है परिणीति चोपड़ा का जन्मदिन
परिणीति चोपड़ा आज अपना 30वां जन्मदिन मना रही हैं। परिणीति ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत 'लेडीज वर्सेस रिकी बहल' फिल्म से की थी। परिणीति बेहतरीन एक्ट्रेस के अलावा अच्छा गाती भी हैं। आज परिणीति फिल्म इंडस्ट्री में जाना पहचाना नाम है लेकिन बहुत ही कम लोग इस बात को जानते हैं कि यहां तक पहुंचने के लिए उनकी प्रेरणा उनकी बड़ी बहन प्रियंका चोपड़ा हैं।

पढ़ें:- फिल्मों में आने से पहले पीआर मैनेजर थीं परिणीति चोपड़ा, डायरेक्टर्स के दबाव में करना पड़ा ये सब



 
विज्ञापन

2 of 5
rakhi, tanushree - फोटो : twitter
तनुश्री दत्ता ने राखी के खिलाफ किया मानहानि केस
तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर के खिलाफ यौन शोषण का आरोप लगाया था। तनुश्री के आरोप लगाते ही राखी सावंत ने उन पर विवादित टिप्पणी की थी। इस टिप्पणी पर कड़ा कदम उठाते हुए तुनश्री दत्ता ने राखी सावंत के ऊपर 10 करोड़ का मानहानि का केस किया है। राखी सावंत ने कहा था कि तुनश्री ड्रग्स लेकर अपनी वैन में पड़ी हुई थीं। उनका गाना तो नाना के कहने पर मुझे करना पड़ा था।

पढ़ें:-  तनुश्री दत्ता ने राखी सावंत पर किया 10 करोड़ का मानहानि केस, कहा था - 'ड्रग एडिक्ट'
विज्ञापन

3 of 5
Pratyusha Banerjee - फोटो : twitter
प्रत्यूषा के एक्स ब्वॉयफ्रेंड ने लेखक पर लगाया यौन शोषण का आरोप
टीवी एक्ट्रेस प्रत्यूषा बनर्जी के एक्स ब्वॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह ने लेखक मुश्ताक शेख पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। राहुल राज ने कहा - 'यह कदम उन्होंने तनुश्री दत्ता के साहस की वजह से उठाया जिसने उन्हें यह बात लोगों के सामने रखने की हिम्मत दी।' राहुल ने कहा - '19 साल की उम्र में मुश्ताक ने उनका यौन शोषण किया था।'

पढ़ें:- प्रत्यूषा बनर्जी के एक्स ब्वॉयफ्रेंड का 19 की उम्र में हुआ था यौन शोषण, कहा- 'कई बार ऐसा होता है...'

4 of 5
sourabh - फोटो : twitter
'बिग बॉस' से बाहर आते ही सौरभ का बड़ा खुलासा
'बिग बॉस सीजन 12' से सौरभ पटेल बाहर हो चुके हैं। इसके साथ ही शो में दो वाइल्ड कार्ड एंट्री भी होंगी। घर से बाहर आते ही सौरभ ने कहा मुझे दुख है। मुझे नहीं लगता कि मुझे बाहर जाना चाहिए था। उर्वशी को घर से बाहर जाना चाहिए था। इसके साथ ही जब सौरभ से पूछा गया कि आपने अपनी पहचान क्यों छिपाई? इस सवाल पर सौरभ ने कहा कि मुझे इस बारे में नहीं पता कि बाहर क्या कहा जा रहा है। पता करने के बाद ही जवाब दे सकूंगा। 

पढ़ें:- बिग बॉस 12: कॉमनर बताकर हुई थी इस कंटेस्टेंट की एंट्री, बेघर होने के बाद बताई सच्चाई
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Yuvika Chaudhary
युविका और प्रिंस के रिसेप्शन में पहुंचे सेलिब्रिटी
प्रिंस नरुला और युविका चौधरी ने चंडीगढ़ में रिसेप्शन रखा। इस मौके पर टेलीविजन और फिल्म इंडस्ट्री के कई दिग्गज स्टार्स पहुंचे। इस खूबसूरत शाम में युविका किसी प्रिंसेस से कम नहीं लगी रही थीं तो वहीं प्रिंस असल जिंदगी के प्रिंस लग रहे थे। इन दोनों की एंट्री भी धमाकेदार रही जिसने वहां पर मौजूद सभी लोगों का दिल ही जीत लिया।

पढ़ें:- रिसेप्शन में राजकुमारी से कम नहीं लग रही थीं युविका, प्रिंस ने खूब दिया साथ, देखें तस्वीरें

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें