फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ant-Man and The Wasp Quantumania: निर्देशक संग फैन इवेंट में शरीक हुए 'एंटमैन' के सितारे, फैंस से हुए रूबरू

Fri, 03 Feb 2023 02:36 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Peyton Reed, Paul Rudd, Jonathan Majors - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की आगामी फिल्म 'एंटमैन एंड द वास्प- क्वांटमेनिया' जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली। दर्शकों के बीच इस फिल्म का उत्साह चरम पर है। इसकी बानगी हाल ही में सिडनी में आयोजित हुए एक स्पेशल फैन इवेंट के दौरान देखने को मिली। बता दें कि फिल्म के निर्देशक पेटन रीड भी इस इवेंट के रेड कार्पेट पर नजर आए। उन्होंने फिल्म के दिग्गज सितारों पॉल रड और जोनाथन मेजर्स के साथ कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान तीनों हस्तियों ने फैंस से मुलाकात की और ऑटोग्राफ दिए।
विज्ञापन

2 of 4
Paul Rudd - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बता दें कि इस बहु प्रतीक्षित फिल्म की रिलीज से पहले कल रात एक स्पेशन फैन इवेंट में इस फिल्म के एक्टर पॉल रड और जोनाथन मेजर्स निर्देशक पेटन रीड के साथ नजर आए। आगामी साई-फाई एडवेंचर फिल्म का जश्न मनाने के लिए सिडनी में आयोजित इस इवेंट में बड़ी संख्या में फैंस आए। इस दौरान एक्टर पॉल रड बड़ी आत्मीयता के साथ फैंस से रूबरू हुए।
Pathaan: क्या आपने नोटिस किया ‘पठान’ में शाहरुख और जॉन का ब्रोमांस? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मजेदार वीडियो
विज्ञापन

3 of 4
Paul Rudd - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
आपको बता दें कि 'एंटमैन एंड द वास्प- क्वांटमेनिया' फिल्म 17 फरवरी, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। एंटमैन अंग्रेजी के अलावा भारत में हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में भी रिलीज होगी। इस फिल्म के जरिए सुपर हीरो जैसे  स्कॉट लैंग (पॉल रड) और  होप वैन डायन  (इवैंजलीन लिली)  एंटमैन और द वास्प के रूप में वापसी कर रहे हैं। 
Rakhi Sawant: आदिल की बेवफाई पर फूट-फूटकर रोईं राखी, बोलीं- तुम मुझे तलाक नहीं दे सकते
विज्ञापन

4 of 4
Peyton Reed, Paul Rudd, Jonathan Majors - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बता दें कि इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। यह फिल्म 'एंटमैन एंड द वास्प- क्वांटमेनिया' सीरीज की तीसरी फिल्म है। इसकी पहली फिल्म एंटमैन 2015 में आई थी। वहीं साल 2018 में इस सीरीज की दूसरी फिल्म 'एंटमैन एंड द वास्प' आयी थी। इसकी सभी सीरीज काफी धमाकेदार रही हैं। तीसरी किश्त के लिए भी दर्शक बेकरार हैं।
Avatar 3: जेम्स कैमरून की अवतार 3 में दिखेगा चार्ली चैपलिन का कनेक्शन, जानें क्या होगी कहानी?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें