फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anmol Ambani Wedding Reception: डिजाइनर साड़ी में नजर आईं अंबानी परिवार की बहू, शाही लुक में लग रहीं बेहद खूबसूरत

Tue, 22 Feb 2022 03:52 PM IST
न्यूज डेस्क एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अनमोल अंबानी के रिसेप्शन की तस्वीरें - फोटो : social media
अंबानी परिवार ने हाल ही में अपनी नई बहू का धमाकेदार स्वागत किया है। अनिल अंबानी और अभनेत्री टीना अंबानी के बेटे अनमोल अंबानी ने कृशा शाह से शादी कर ली है। शादी के बाद अंबानी परिवार ने अपनी नई बहू के लिए एक ग्रैंड रिसेप्शन रखा, जिसकी तस्वीरें सामने आ रही हैं। उनकी शादी का रिसेप्शन सोमवार रात करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में हुआ। शादी की तस्वीरों के बाद अब इनके रिसेप्शन की तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
रिसेप्शन में टीना अंबानी ने पहना लाल आउटफिट - फोटो : social media
मुंबई में अनमोल और कृशा की रिसेप्शन पार्टी में शामिल हुईं। शोभा डे ने अपने इंस्टाग्राम पर समारोह की कुछ तस्वीरें साझा की हैं। पार्टी के लिए कृशा ने डिजाइनर साड़ी पहनी, जिसके साथ उन्होंने एक स्टेटमेंट डायमंड नेकलेस और इयररिंग्स कैरी किए। कृशा ने लाइट मेकअप के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया। वहीं अनमोल ने सफेद शर्ट के साथ नीले रंग का ब्लेजर और पैंट पहना था, जिसमें वह काफी हैंडसम लग रहे थे। वहीं टीना अंबानी लाल कढ़ाई वाले एथनिक आउटफिट में सुंदर लग रही थीं। 
 
विज्ञापन

3 of 5
कॉकटेल पार्टी में की मस्ती - फोटो : social media
इन तस्वीरों के साथ ही रिसेप्शन की एख वीडियो भी इंटरनेट पर वायरल हो रही है। इस वीडियो में कृशा और उनकी बहन डांस करती हुई दिख रही हैं। यह वीडियो कॉकटेल पार्टी की लग रही है। इसमें ये दोनों काफी खुश लग रही हैं। 

4 of 5
अनमोल अंबानी की शादी में शामिल हुईं कई जानी-मानी हस्तियां - फोटो : social media
अनमोल और कृशा ने पिछले साल दिसंबर में सगाई कर ली थी। इनकी शादी में अमिताभ बच्चन और उनके परिवार समेत बॉलीवुड से कई हस्तियां शामिल हुईं। इन हस्तियों ने इस जोड़े को अपना आर्शीवाद दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अनमोल अंबानी की शादी की तस्वीर - फोटो : instagram
शादी के प्री-वेडंग फंक्शन से लेकर शादी तक की तस्वीरें खूब वायरल हुई। शादी में कृशा लाल रंग के लहंगे में काफी खूबसूरत लग रही थीं, इसके साथ ही ऑफ व्हाइट कुर्ता-पायजामा में अनमोल भी काफी हैंडसम लग रहे थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें