फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ankita Lokhande Wedding: विक्की जैन संग आज सात फेरे लेंगी अंकिता लोखंडे, कोरोना की वजह से रोटेशन में आएंगे मेहमान

Tue, 14 Dec 2021 03:37 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की शादी - फोटो : Instagram
एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की शादी आज शादी के बंधन में बंध जाएंगे। शादी से पहले 12 दिसंबर को दोनों की इंगेजमेंट हुई। आज यह कपल मुंबई के ग्रैंड हयात होटल में सात फेरे लेगा। दोनों की शादी परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में मराठी रीति- रिवाज से होगी। इसके बाद रात में ग्रैंड रिसेप्शन आयोजित की जाएगी। हालांकि कोरोना की वजह से रिसेप्शन पार्टी में रेड कारपेट इवेंट कैंसिल हो गया है। एक्ट्रेस की रिसेप्शन पार्टी में गेस्ट होंगे लेकिन वो रोटेशन में वहां मौजूद रहेंगे। महाराष्ट्र में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। करीना कपूर खान, अमृता अरोड़ा, महीप कपूर, सीमा खान के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद बीएमसी कोई लापरवाही नहीं चाहती है।


अंकिता अपनी शादी को लेकर हमेशा से ही उत्साहित थीं और बड़े ही धूमधाम से शादी करना चाहती थीं और ऐसा हो भी रहा है। बीती रात को कपल ने कॉकटेल पार्टी ऑर्गेनाइज की, जिसमें कंगना रणौत भी पहुंचीं थीं। कंगना ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अंकिता और विक्की के साथ दिखाई दे रही हैं।
विज्ञापन

2 of 5
अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की शादी - फोटो : Instagram
संगीत सेरेमनी में दोस्तों के साथ नाचीं अंकिता
कंगना के अलावा अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की संगीत सेरेमनी में सना मकबूल, अर्जुन बिजलानी, एकता कपूर, महेश शेट्टी, रोहिणी अय्यर, अमृता खानविलकर, सृष्टि रोडे और माही विज भी शामिल हुईं। सभी दोस्तों ने मिलकर जमकर पार्टी की।
 
विज्ञापन

3 of 5
अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की शादी - फोटो : Instagram
12 दिसंबर को दोनों की इंगेजमेंट
एंगेजमेंट के मौके पर अंकिता ने ब्लू कलर का शानदार आउटफिट पहना था। वहीं विक्की, ब्लैक और सिल्वर कलर के सूट में नजर आए थे। अंकिता और विक्की की शादी 14 दिसंबर को यानी आज है। दोनों की शादी होटल ग्रैंड हयात में होगी। 14 तारीख को शादी के बाद ही शाम को रिसेप्शन पार्टी भी होगी।

4 of 5
अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की शादी - फोटो : सोशल मीडिया
बिजनेसमैन हैं विक्की जैन
अंकिता और विक्की ने एक-दूसरे को साल 2018 में डेट करना शुरू किया था। विक्की जाने माने बिजनेसमैन हैं। दोनों को सोशल मीडिया पर एक दूसरे के साथ रोमांटिक मोमेंट शेयर करते हुए देखा जाता रहा है। विक्की से पहले अंकिता सुशांत सिंह राजपूत के साथ रिलेशनशिप में थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अंकिता लोखंडे और विक्की जैन - फोटो : इंस्टाग्राम
ऐसे हुई थी पहली मुलाकात
विक्की जब अंकिता की जिन्दगी में आए तो वो अपने टूटे दिल को संभालने की कोशिश कर रही थीं। यानी अंकिता का तब सुशांत से ब्रेकअप हुआ था। विक्की जैन ने उन्हें डिप्रेशन से बाहर निकाला और धीरे-धीरे ये दोस्ती प्यार में बदल गई। विक्की को लेकर अंकिता कहती हैं, वो खुद को बहुत किस्मतवाली मानती हैं कि उन्हें विक्की जैसा साथी मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें