अंकित तिवारी
- फोटो : सोशल मीडिया
बचपन से ही सिंगर बनने का देखा ख्वाब
अंकित तिवारी का जन्म 6 मार्च, 1986 को उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर में हुआ था। उनके माता-पिता कानुपर में "राजू सुमन एंड पार्टी" नामक संगीत मंडली चलाया करते थे। घर पर संगीतमय माहौल होने के कारण अंकित बचपन से ही संगीत की दुनिया में कुछ करना चाहते थे। संगीत के प्रति उनके झुकाव को देखते हुए उनके माता-पिता ने अंकित को पेशेवर रूप से प्रशिक्षण देने का फैसला किया। उन्होंने पियानो, ध्रुपद और पश्चिमी गायन की तालीम लेने से पहले विनोद कुमार द्विवेदी से शास्त्रीय संगीत का प्रशिक्षण लिया। रेडियो स्टेशन में बतौर प्रोडक्शन हेड काम करने के बाद अंकित दिसंबर 2007 में अपने भाई अंकुर तिवारी के साथ मुंबई आ गए।