अंजलि अरोड़ा
- फोटो : insta
अंजलि अरोड़ा खुद तो रील्स बनाती ही हैं, वो अपने पापा संग भी खूब वीडियो शेयर करती हैं। उन्होंने पापा संग कई वीडियो शेयर किए हैं, जिसमें वे ट्रेंडिंग सॉन्ग पर डांस करते नजर आ रहे हैं। अंजलि के घरवाले ना सिर्फ उनके वीडियोज बनाने में उनका साथ देते हैं, बल्कि मुश्किल घड़ी में भी उनके साथ थे। बीते दिनों सामने वीडियो कांड के बाद अंजलि के परिवार वालों ने उनके पूरा साथ दिया। अंजलि ने परिवार ने ना सिर्फ ऐसे समय में उनका विश्वास किया बल्कि ऐसी हरकत करने वालों के खिलाफ सख्त कदम भी उठाया।