फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेब्यू फिल्म से हिट हुई अनिता राज अचानक छोड़ गईं बॉलीवुड, छेड़छाड़ में फंसा पति तो आईं सामने

Tue, 13 Aug 2019 01:55 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
anita raj - फोटो : social media
80 के दशक की अभिनेत्री अनीता राज का जन्म 13 अगस्त 1962 को मुंबई में हुआ। अनीता के पिता जगदीश राज भी एक एक्टर रह चुके हैं। अनीता ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत साल 1982 में फिल्म प्रेम गीत से की थी जिसके बाद वो रातों रात स्टार बन गईं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
अनीता राज
साल 1992 में अनीता ने सुनील हिंगोरानी से शादी कर ली। बेटे के जन्म के बाद उन्होंने इंडस्ट्री से दूरी बना ली।हालांकि, साल 2012 में वो एक बार फिर से लाइमलाइट में आईं लेकिन इस बार वजह फिल्म नहीं बल्कि उनके पति का महिला से छेड़खानी का केस बना। 
विज्ञापन

3 of 5
अनीता राज
अनीता के पति सुनील हिंगोरानी पर एक महिला से छेड़छाड़ और धमकी देने का आरोप लगा था। इसके साथ ही उनके सोसाइटी के पड़ोसियों ने उन पर आरोप लगाया था कि उन्होंने सोसाइटी के फंड से 1 करोड़ रुपये की हेराफेरी की। इस मामले में सुनील को गिरफ्तार भी किया गया था।

4 of 5
अनीता राज
अनीता के फैंस उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते थे और जब भी उनसे पूछा जाता कि वो दोबारा बड़े पर्दे पर कब वापसी करेंगी तो उनका जवाब यही होता, 'अच्छा रोल मिलने पर जरूर करुंगीं।' बीच में ऐसी खबरें आईं कि अनीता को साल 2007 में फिल्म थोड़ा प्यार थोड़ा मैजिक में काम करने का ऑफर मिला था और उन्हें फिल्म की कहानी भी खूब पसंद आई थी लेकिन फिल्म में सितारों की भीड़ की वजह से उन्होंने प्रोजेक्ट से किनारा कर लिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अनीता राज
फिल्मों के अलावा अनीता ने कई सारे टीवी सीरियल्स में भी काम किया है जिसमें आशिकी, ईना मीना डीका, '24' शामिल हैं। इसके अलावा वो जी टीवी के शो एक था राजा एक थी रानी में राजमाता प्रियमवदा का किरदार निभाती नजर आई थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें