फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anita Guha: जय संतोषी मां के बाद देवी की तरह पूजी जाती थीं अनिता, मेकअप के साथ दुनिया से होना चाहती थीं रुख्सत

Tue, 17 Jan 2023 12:35 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
anita Guha - फोटो : सोशल मीडिया
जय संतोषी मां फिल्म से हिंदी सिनेमा में अपनी पहचान बनाने वाली अभिनेत्री अनीता गुहा का आज जन्मदिन है। अनीता का जन्म 17 जनवरी साल 1932 में हुआ था। अभिनेत्री ने बॉलीवुड में कई फिल्मों में काम किया है, लेकिन 1975 में आई फिल्म जय संतोषी मां से उनको खूब नाम मिला। ये फिल्म उस दौरान सुपरहिट रही थी। एक धार्मिक फिल्म ने आस्था और विश्वास से दर्शकों का दिल जीत लिया। इसने 1975 में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। उस दौरान फिल्म ने 5 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। बता दें कि अनिता ने इसमें संतोषी माता का किरदार निभाया था। 
विज्ञापन

2 of 4
anita Guha - फोटो : सोशल मीडिया
जय संतोषी मां से मिला फेम
अभिनेत्री 1950 में एक ब्यूटी कांटेस्ट में हिस्सा लेने के लिए मुंबई आईं थी। उस दौरान वह महज 15 साल की थी। उसके बाद उन्होंने 1955 में आई फिल्म तांगा वाली से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्मों में काम किया। उन्होंने तांगा वाली के बाद 1957 में आई फिल्म देख कबीरा रोया, शारदा, गूंज उठी शहनाई में भी काम किया। इन फिल्मों के लिए उन्हें फिल्म फेयर अवॉर्ड में बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस के लिए नॉमिनेट किया गया था। इसके बाद साल 1961 में अभिनेत्री ने फिल्म संपूर्ण रामायण में सीता का किरदार निभाया। इस फिल्म को भी खूब पसंद किया गया। उसके बाद साल 1975 में जय संतोषी मां से एक्ट्रेस को खूब फेम मिला। फिल्म ने अनीता को अलग ही ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया। इस फिल्म के बाद देश भर में लोग अनीता को संतोषी मां के रूप में पूजने लगे। आपको बता दें कि शूटिंग के दौरान अभिनेत्री व्रत रखा करती थीं। 


ये भी पढ़े-Samikssha Batnagar: सीता के किरदार में समीक्षा ने सबको चौंकाया, दर्शकों की बदलती पसंद ने दी प्रयोग की हिम्मत
विज्ञापन

3 of 4
anita Guha - फोटो : social media
कई फिल्मों में किया काम
उसके बाद अनिता को कवि कालिदास, जय द्वारकाधीश, कृष्णा कृष्णा जैसी फिल्मों में कास्ट किया जाने लगा। जिसके कारण अनीता बेहद नाराज थी कि वह महज धार्मिक फिल्मों की अभिनेत्री बनकर रह गई हैं। हालांकि कुछ वक्त के बाद अभिनेत्री को फिल्म संगीता, सम्राट तानसेन, कण कण में भगवान, आराधना जैसी फिल्मों में काम मिला। 

ये भी पढ़े-Sidharth-Kiara: कियारा ने 'शेरशाह' को दी जन्मदिन की बधाई, सिद्धार्थ संग तस्वीर साझा कर यूं लुटाया प्यार
विज्ञापन

4 of 4
anita Guha - फोटो : फाइल फोटो
सफेद दाग की बीमारी से थीं ग्रसित
अपने अभिनय के चलते अनीता ने खूब सफलता हासिल की। अनिता 60-70 के दशक की मशहूर और सफल अभिनेत्रियों में से एक गिनी जाती थीं। अपने जीवन में बॉलीवुड में सफलता हासिल करने के बाद उन्होंने पर्सनल लाइफ में बहुत बुरा वक्त देखा है। दरअसल, उन्होंने माणिक दत्त से शादी की, लेकिन शादी के कुछ वक्त के बाद उनके पति का देहांत हो गया। जिसके कारण उनका खुद का कोई बच्चा नहीं था। उसके बाद उन्होंने एक बच्ची को गोद लिया था। हालांकि पति के जाने के बाद वह काफी तनाव में रहती थी। इसी तनाव के कारण अभिनेत्री को ल्यूकोडर्मा बीमारी हो गई थी। जिसके चलते उनके पूरे शरीर पर सफेद दाग हो गए थे। वह अपनी इस बीमारी से काफी ज्यादा परेशान थी और उन्होंने अपने करीबियों से कहा था कि जब उनका अंतिम संस्कार किया जाए तो मेकअप के साथ किया जाए। ताकि कोई भी उनके शरीर के सफेद दाग धब्बे न देख सके। उसके बाद 20 जून साल 2007 में अनीता का निधन हो गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें