अभिनेता रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' के लिए फैंस को अभी और इंतजार करना होगा। इस फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव किया गया है और इसे आगे बढ़ाया गया है। संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित 'एनिमल' अब पहली दिसंबर को रिलीज होगी। बता दें कि पहले यह फिल्म 11 अगस्त को रिलीज होने वाली थी। इस फिल्म की भिड़ंत सनी देओल की 'गदर 2' और अक्षय कुमार की 'ओएमजी 2' से होने वाली थी। मगर, अब रिलीज डेट बदल दी गई है।