टल गई जी ले जरा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
आलिया भट्ट की रणवीर सिंह के साथ अगली फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ का ट्रेलर मंगलवार को रिलीज होने वाला है। और, इसके बाद आलिया अपनी नई फिल्मों का आधिकारिक एलान भी जल्द ही कर सकती हैं। फिल्म ‘जी ले जरा’ की कास्टिंग को लेकर अपनी असहजता आलिया ने फिल्म के निर्देशक फरहान अख्तर को ‘सिटाडेल’ की रिलीज के तुरंत बाद बता दी थीं और तभी ये तय हो गया था कि ये फिल्म ठंडे बस्ते में चली जाएगी। हालांकि, फिल्म को बंद करने का कोई आधिकारिक एलान अब तक नहीं हुआ है।