तमाम आलोचनाओं और सोशल मीडिया पर ट्रोल होने के बावजूद रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल, तृप्ति डिमरी और अनिल कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ रिलीज के तीसरे दिन भी शानदार कमाई करने में कामयाब रही। फिल्म ने शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार ओपनिंग ली। रिलीज के दूसरे दिन हिंदी की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी और तीसरे दिन यानी रविवार को भी फिल्म का धमाल जारी रहा। फिल्म ‘एनिमल’ रिलीज के तीसरे दिन ही 200 करोड़ रुपये वाली दूसरी हिंदी फिल्म बन गई है, इसके पहले ये कमाल सिर्फ शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ ने किया था।