फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranbir Kapoor: एनिमल ने बदल दी रणबीर कपूर की जीवनशैली, वायरल वीडियो में अभिनेता ने किया बड़ा खुलासा

Tue, 24 Oct 2023 06:48 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
एनिमल-रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के उम्दा अभिनेताओें में रणबीर कपूर का नाम भी जरूर शामिल किया जाता है। अब तक उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। अभिनेता जल्द ही अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म एनिमल में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के लिए उन्होंने काफी ज्यादा मेहनत की है, जो फिल्म के टीजर में साफ दिखाई देता है। हाल ही में अभिनेता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह फिल्म में अपने किरदार पर बात करते हुए नजर आ रहे हैं।  इस वीडियो में वह बता रहे हैं कि उन्होंने धूम्रपान छोड़ दिया और फिल्म के लिए अपना सिर भी मुंडवा लिया। संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित इस फिल्म में रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर और बॉबी देओल भी हैं।
Leo: 'लियो' के प्रचार के दौरान घायल हुए निर्देशक लोकेश कनगराज, सभी कार्यक्रमों को रद्द कर लौटे तमिलनाडु
विज्ञापन

2 of 5
एनिमल - फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में रणबीर एक्शन-थ्रिलर फिल्म की अपनी तैयारी के बारे में बताते हुए दिख रहे हैं। अभिनेता ने खुलासा किया कि उन्होंने फिल्म के आखिरी दृश्य के लिए अपना सिर मुंडवा लिया था और अब वह अपने बाल वापस बढ़ा रहे हैं। वीडियो में रणबीर ने अपनी डाइट के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा, "चूंकि मैं किसी फिल्म पर काम नहीं कर रहा हूं, इसलिए मैं बहुत खा रहा हूं, किसी भी आहार का पालन नहीं कर रहा हूं। मैंने अपनी पूरी जीवनशैली बदल दी है। मैंने धूम्रपान छोड़ दिया है, इसलिए मैं बहुत सारी चॉकलेट खा रहा हूं।"
विज्ञापन

3 of 5
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि इसी महीने की शुरुआत में यह जानकारी सामने आई थी कि रणबीर कथित तौर पर नितेश तिवारी की रामायण में भगवान राम की भूमिका निभाएंगे। साथ ही, मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया था कि अंदर से स्वच्छ महसूस करने के लिए उन्होंनेमांसाहारी भोजन और शराब का सेवन न करने का भी फैसला किया है।

4 of 5
रणबीर कपूर - फोटो : social media
बता दें कि एनिमल एक एक्शन थ्रिलर है, जो मानवीय भावनाओं के विभिन्न पहलुओं को उजागर करके दर्शकों को एक रोमांचक यात्रा पर ले जाने का वादा करती है। सितंबर 2023 मेंनिर्माताओं ने फिल्म के आधिकारिक टीजर का अनावरण किया था, जिसे दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एनिमल - फोटो : सोशल मीडिया
संदीप रेड्डी के निर्देशन में बनी एनिमल एक दिसंबर को पांच भाषाओं - हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। इसका निर्माण भूषण कुमार और कृष्ण कुमार की टी-सीरीज, मुराद खेतानी के सिने1 स्टूडियो और प्रणय रेड्डी वांगा की भद्रकाली पिक्चर्स ने किया गया है।
Salman Khan: 'ऊपर वाला सिर देखकर सरदारी देता है..' सलमान ने बिशन सिंह बेदी के निधन पर अंगद के लिए लिखा संदेश
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें