फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bobby Deol: क्या एनिमल में नरभक्षी बने हैं बॉबी देओल? अपने किरदार को लेकर अभिनेता ने कही यह बात

Sun, 15 Oct 2023 04:38 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बॉबी देओल - फोटो : सोशल मीडिया
संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'एनिमल' का टीजर हाल ही में सामने आया था, जो दर्शकों ने खूब पसंद किया है। रणबीर कपूर के अलावा टीजर में बॉबी देओल की भी झलक देखने को मिली थी। अभिनेता के इस छोटे से सीन ने  फैंस की उत्सुकता काफी ज्यादा बढ़ा दी है। 
Parineeti Chopra: परिणीति चोपड़ा ने इवेंट में साड़ी जुनून पर की बात, बोलीं- बर्थडे पार्टी में भी...
विज्ञापन

2 of 5
बॉबी देओल - फोटो : social media
फिल्म में बॉबी के किरदार और वह सीन में क्या कर रहे हैं, इसे लेकर कई तरह की थ्योरी चल रही हैं। जहां कुछ प्रशंसक अनुमान लगा रहे हैं कि वह समलैंगिक की भूमिका निभा रहे हैं। वहीं, कुछ का कहना है कि वह नरभक्षी की भूमिका निभा रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
बॉबी देओल - फोटो : social media
हाल ही में इंटरनेट पर सामने आए एक वीडियो में बॉबी फिल्म में अपने किरदार के बारे में कुछ जानकारी देते नजर आ रहे हैं। टीजर में अपने सीन के बारे में बात करते हुए बॉबी ने कहा, ''यह वाकई रोमांचक है कि मैं अलग दिख रहा हूं और आप जानना चाहेंगे कि मैं उस शॉट में क्या कर रहा हूं, लेकिन जैसा कि मैंने कहा, मैं आपको नहीं बता सकता। मैं इसमें कुछ न कुछ जरूर खा रहा हूं। कुछ चबा रहा हूं।"

4 of 5
बॉबी देओल - फोटो : social media
बता दें कि सीन में बॉबी दरवाजा खोल रहे हैं और चाकू पकड़े हुए हैं। वह बेहद डरावने लग रहे है और कुछ चबा भी रहे है। जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर आया, हर तरफ से कमेंट्स आने लगे और यूजर्स फिल्म में बॉबी के नरभक्षी होने के कयास लगाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एनिमल - फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एनिमल के निर्माता एक दिसंबर को फिल्म की रिलीज से कुछ दिन पहले ट्रेलर लॉन्च करने की योजना बना रहे हैं। हालांकि, ट्रेलर लॉन्च होने से पहले फिल्म का एक और गाना रिलीज किया जा सकता है। फिल्म में रणबीर और बॉबी के अलावा अनिल कपूर और रश्मिका मंदाना भी मुख्य भूमिका में हैं।
The Buckingham Murders: BFI लंदन फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर से बेहद उत्साहित हैं करीना, साझा की तस्वीर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें